कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक ओर दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं तो दूसरी ओर इसकी दवा तैयार करने में भी वैज्ञानिकों को कामयाबी मिल रही है। अबतक कोरोना के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन, फैबिफ्लू, रेमडेसिविर आदि दवाएं सामने आ चुकी है, जिनका डॉक्टरों की निगरानी में लक्षणों और स्थिति के अनुसार इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। अन्य वैज्ञानिक भी कोरोना का इलाज ढूंढने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने 125 ऐसे प्राकृतिक पदार्थों की पहचान की है, जिनमें कोविड-19 वायरस से लड़ने की क्षमता मौजूद है।
{"_id":"5ef636f90dda84314b04bc77","slug":"coronavirus-drug-breakthrough-after-coronil-super-computer-find-125-element-to-make-covid-19-medicine-natuaraly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Drug Update: कोरोना से लड़ने वाले 125 तत्वों की हुई पहचान, दवा बनाने में मिलेगी मदद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Drug Update: कोरोना से लड़ने वाले 125 तत्वों की हुई पहचान, दवा बनाने में मिलेगी मदद
Sat, 27 Jun 2020 12:14 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिक कोरोना का इलाज ढूंढने के लिए प्रयासरत हैं
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Coronavirus infection
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
125 प्राकृतिक पदार्थों का पता
- सुपर कंप्यूटर की मदद से अबतक 50,000 प्राकृतिक पदार्थों की जांच के बाद इन 125 प्राकृतिक पदार्थों का पता लगाया जा सका है। हंट्सविले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा में किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि पहली बार सुपर कंप्यूटर का उपयोग कोरोना द्वारा बनाए गए प्रोटीन पर वार करने के लिए किया गया है।
सुपर कंप्यूटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
सुपर कंप्यूटर का उपयोग
- शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना द्वारा बनाए गए प्रोटीन के खिलाफ प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले यौगिकों से उपचार का कितना और कैसा प्रभाव पड़ेगा, यही जानने के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया गया है। शेल्बी सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में स्थित प्रयोगशाला ऐसे दवाओं की खोज कर रहा है जो हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइज (एचपीई) क्रे सेंटिनल सुपर कंप्यूटर का उपयोग करके वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
50 हजार प्राकृतिक पदार्थों की जांच
- शोध प्रमुख डॉ. जेरोम बॉड्री ने कहा कि हमने सुपर कंप्यूटरों का इस्तेमाल ऐसे प्राकृतिक पदार्थों की खोज के लिए किया है जो कोरोना वायरस के तीनों प्रोटीनों को बांध सकेगी। हमने सुपर कंप्यूटर की मदद से 50 हजार प्राकृतिक पदार्थों की जांच की और हमें पता चला कि इनमें 125 ऐसे पदार्थ हैं जो वायरस के प्रोटीन को बांधकर वायरस को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
औषधीय पौधों से जुटाए नमूने
- इन प्राकृतिक पदार्थों को दक्षिण पूर्वी एशिया और दक्षिण अमेरिका में मिलने वाले कई औषधीय पौधों से लिए गए हैं। इसके अलावा समुद्र में पाए जाने वाले पौधों से भी नमूने जुटाए गए हैं। डॉ. बॉड्री ने कहा कि आगे के प्रयोगों और शोधों में और भी ऐसे प्राकृतिक पदार्थ सामने आ सकते हैं।