फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, आखिर क्या कारण हैं इसके? विशेषज्ञ से जानें

Sun, 21 Mar 2021 02:44 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 21 Mar 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases in India update covid 19 vaccination coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में पिछले साल मार्च से ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे थे और अब इस साल भी इसी महीने में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में एक करोड़ 15 लाख से भी अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते शनिवार यानी 20 मार्च को कोरोना संक्रमण के 43 हजार 846 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक यहां एक लाख 59 हजार 755 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। टीकाकरण की अगर बात करें तो देश में अब तक चार करोड़ 46 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। शनिवार को 25 लाख 40 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं संक्रमण और टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...

Coronavirus cases in India update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ने के क्या कारण हैं? 

  • सिक्किम के गंगटोक में स्थित न्यू एसटीएनएम अस्पताल के विभागीय प्रमुख डॉ. सुरेश रसैली कहते हैं, 'ये सिर्फ और सिर्फ लोगों की लापरवाही का नतीजा है। सिक्किम में भी अभी रात का कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन फिर लोग काफी एहतियात बरत रहे हैं, इसलिए केस भी कम हैं। अभी छह नए केस आए हैं और कुल सक्रिय केस 48-50 तक हैं। हालांकि अभी पर्यटक भी आ रहे हैं, ऐसे में लोगों से अपील है कि घूमने भी आएं तो कोरोना से बचने का पूरी तरह एहतियात रखें।' 
Coronavirus cases in India update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर किसी व्यक्ति को ब्लड प्रेशर या शुगर लेवल बढ़ा है तो क्या उस वक्त वैक्सीन लगवा सकते हैं? 

  • डॉ. सुरेश रसैली कहते हैं, 'जी हां, लगवा सकते हैं, इसमें कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जो भी उनके डॉक्टर हैं, जिनसे वो फॉर्म साइन करवा रहे हैं, वो उनकी डोज को मॉड्यूलेट करके यानी डोज व्यवस्थित करके वैक्सीन ले सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus cases in India update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर 28 दिन के बाद दूसरी डोज नहीं लगवा पाते हैं तो क्या करें? 

  • डॉ. सुरेश रसैली कहते हैं, 'अगर कोई किसी कारणवश दूसरी डोज नहीं लगवा पाए हैं तो एक-दो दिन बाद भी लगवा सकते हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, 28 से 42 दिन के बीच वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।' 
विज्ञापन
Coronavirus cases in India update covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

देश में इतने बड़े स्तर पर चल रहे कोरोना टीकाकरण को कैसे देखते हैं? 

  • डॉ. सुरेश रसैली कहते हैं, 'इसका पूरा श्रेय भारत सरकार को जाता है, जिन्होंने एक साथ पूरे देश में वैक्सीन पहुंचाई। यहां तक कि सिक्किम जैसे रिमोट एरिया में भी सभी को सुचारू रूप से वैक्सीन मिल रही है। जिस तरह अभी वैक्सीन का कार्यक्रम चल रहा है, जल्द ही पूरे देश में वैक्सीन का लक्ष्य पूरा करेंगे।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed