फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: कोविड-19 के कारण हो सकती है थायरॉयड संबंधी यह गंभीर बीमारी, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

Sun, 21 Mar 2021 01:35 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 21 Mar 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
covid-19 can cause atypical thyroid inflammation study says
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोविड-19 के कारण दुनियाभर में लोगों को समस्याओं का सामना तो करना ही पड़ रहा है, लेकिन अगर आपको पता चले कि यह कई और गंभीर रोगों का कारण भी बन सकती है तो? एक अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों को ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। इंडोक्रइन सोसाइटी की सालाना मीटिंंग के दौरान पेश किए गए इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि कोविड-19 के कारण थायरॉयड ग्रंथि में सूजन जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं। हालांकि यह थायरॉयड में सूजन वाली सामान्य बीमारी से अलग है। विशेषज्ञों ने इसे एटिपिकल थायरॉयड इंफ्लामेशन के रूप में प्रस्तुत किया है। आइए इस बीमारी के बारे में जानते हैं।

covid-19 can cause atypical thyroid inflammation study says
thyroid - फोटो : social media

विशेषज्ञों ने पाया कि अध्ययन में शामिल एक तिहाई प्रतिभागियों में बीमारी से ठीक होने के करीब तीन महीनों के बाद तक थायरॉयड इंफ्लामेशन के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इन रोगियों के थायरॉयड ग्रंथि की कार्यप्रणाली सामान्य हो चुकी है। इस अध्ययन के दौरान विशेषज्ञ इस बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे कि क्या इस प्रकार की सूजन के कारण रोगी को स्थाई तौर पर थायरॉयड की समस्या हो सकती है?

covid-19 can cause atypical thyroid inflammation study says
thyroid - फोटो : file photo

इटली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मिलन की शोधकर्ता इलारिया मुलर इस अध्ययन में जानने की कोशिश कर रही थीं कि क्या अन्य दूसरे वायरस के कारण होने वाला थायरॉइडिटिस, सार्ससीओवी2 के कारण होने वाले थायरॉइडिटिस से अलग है? उन्होंने पाया कि थायरॉइडिटिस के सामान्य रोगियों की तुलना में सार्ससीओवी2 के कारण होने वाले थायरॉइडिटिस में गर्दन में दर्द नहीं होता है। इस बारे में जानने के लिए 53 रोगियों के साथ अध्ययन किया गया। प्रो. मुलर ने पाया कि इन करीब एक तिहाई लोगों का थायरॉइडिटिस फंक्शन तो सामान्य हो गया है लेकिन सूजन के लक्षण अब भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid-19 can cause atypical thyroid inflammation study says
thyroid - फोटो : social media

विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे रोगियों को दवाओं के साथ जीवनशैली में कुछ बदलाव कर थायराइड ग्रंथि की सक्रियता पर नज़र बनाए रखनी चाहिए। इसके आलावा ऐसे रोगियों को धूम्रपान नहीं करना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच और योग के माध्यम से समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed