फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: मास्क से लापरवाही पड़ सकती है भारी, वैक्सीन ले चुके लोग भी हो रहे संक्रमित

Wed, 23 Jun 2021 02:21 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 23 Jun 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus alert covid 19 third wave mask benefits double masking use delta plus variant
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


कोरोना की दूसरी लहर में भले ही संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं, लेकिन साथ ही तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है। इसलिए मास्क, सुरक्षित शारीरिक दूरी और टीकाकरण, तीनों ही चीजें कोरोना से बचाव के लिए बहुत अहम हैं। जब तक देश में वैक्सीन नहीं आई थी, तब तक मास्क को ही 'वैक्सीन' माना जा रहा था और अब जब वैक्सीन आ गई है और बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं और वैसे लोग भी जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। हालांकि इसको लेकर विशेषज्ञ बहुत पहले से कहते आ रहे हैं कि वैक्सीन संक्रमण से 100 फीसदी सुरक्षा तो नहीं दे सकती है, लेकिन गंभीर रूप से बीमार होने से जरूर बचा सकती है। ऐसे में पूरी तरह सुरक्षा पाने के लिए वैक्सीन के साथ-साथ मास्क लगाना भी जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले हफ्ते ही इस्रायल ने मास्क पहनने से छूट देने वाला पहला देश होने का दावा किया था, जिसका नतीजा ये देखने को मिल रहा है कि अब वहां वैक्सीन ले चुके लोग भी संक्रमित होने लगे हैं। 

Coronavirus alert covid 19 third wave mask benefits double masking use delta plus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मास्क लगाने से छूट देना इस्रायल को पड़ रहा भारी 

  • दरअसल, इस्रायल अपनी आधी से अधिक आबादी का टीकाकरण कर चुका है। इसी को मद्देनजर रखते हुए वहां लोगों मास्क लगाने से छूट दे दी गई, लेकिन इसके बाद अचानक से वहां संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। कहा जा रहा है कि कोरोना का खतरनाक डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन ले चुके लोगों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। अगर भारत की बात करें तो यहां बिना वैक्सीन लगवाए लोग भी आराम से बिना किसी डर के घूम-फिर रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। 
Coronavirus alert covid 19 third wave mask benefits double masking use delta plus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टीकाकरण के बाद भी मास्क है जरूरी 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि जब तक देश में 100 फीसदी आबादी का टीकाकरण नहीं हो जाता है, तब तक मास्क पहनना और सुरक्षित शारीरिक दूरी रखने जैसे नियमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। टीकाकरण के बाद भी मास्क जरूरी है। इससे आपका भी बचाव होगा और दूसरों का भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus alert covid 19 third wave mask benefits double masking use delta plus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कौन सा मास्क सबसे सुरक्षित? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए सबसे सुरक्षित एन-95 मास्क को माना गया है। अगर आपने एन-95 मास्क लगाया है तो 95 फीसदी तक सुरक्षा मिल सकती है। इसके अलावा सर्जिकल मास्क को भी काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन भारत में चूंकि ज्यादातर लोग ढीला मास्क पहनते हैं या उससे नाक को न ढक कर सिर्फ मुंह को ढकते हैं, ऐसे में वायरस के शरीर में प्रवेश करने का खतरा रहता है। इसलिए मास्क पहनें तो सही से पहनें। आप कॉटन का मास्क भी पहन सकते हैं, लेकिन इसकी सुरक्षा कम है, इसलिए डबल मास्किंग की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
Coronavirus alert covid 19 third wave mask benefits double masking use delta plus variant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डबल मास्किंग कितना कारगर? 

  • बीते अप्रैल महीने में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने लोगों से डबल मास्किंग यानी एक साथ दो मास्क पहनने की सलाह दी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कोरोना के ड्रॉपलेट्स को रोकने में 90 फीसदी तक मदद मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed