फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: दिल के लिए नुकसानदायक हैं ये 4 चीजें, हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

Wed, 23 Jun 2021 01:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Jun 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Health tips To keep the heart healthy never forget to consume these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। लगभग हर कोई किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। हमें अपने शरीर के सभी अंगों का ध्यान रखना चाहिए, जिसमें दिल भी शामिल है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग दिल की बीमारियों से भी ग्रसित हैं। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर व्यक्ति अपने खाने पर खास ध्यान देता है, तो वे अपने दिल को काफी हद तक सेहतमंद रख सकता है। लेकिन अगर आप कुछ भी खा रहे हैं, तो आपको इन चीजों के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Health tips To keep the heart healthy never forget to consume these four things
energy drink (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

एनर्जी ड्रिंक

  • जब हम कहीं ट्रिप पर जाते हैं या आमतौर पर लोगों को थकावट महसूस होती है, और लगता है कि उनकी एनर्जी घट रही है। ऐसे में कई लोग एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं। अगर आप भी एनर्जी की कमी महसूस होने पर तुरंत एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। एनर्जी ड्रिंक में टॉराइन और ग्वाराना जैसे नैचुरल एनर्जी बूस्टर्स होते हैं, और जब ये दोनों कैफीन के साथ मिलते हैं, तो इससे दिल की धड़कनें तेज हो जाती है जो कि सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।
Health tips To keep the heart healthy never forget to consume these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोडा

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे अल्कोहल या फिर खाने के बाद सोडा का सेवन करते हैं। लेकिन लोग ये भूल जाते हैं कि सोडा पीने से जलन होने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। यही नहीं, इसके अलावा दिल से शरीर के बाकी हिस्सों में खून को ले जाने वाली धमनी की दीवारों पर तनाव तक पैदा हो सकता है, जिसके कारण दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips To keep the heart healthy never forget to consume these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चिप्स

  • अगर आप भी काफी ज्यादा चिप्स का सेवन करते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चिप्स में मौजूद नमक दिल से संबंधित कई बीमारियों के लिए खतरा बना रहता है। आलू के चिप्स में ट्रांस फैट, कार्ब्स और सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। यही नहीं, इसमें पाया जान वाले सैचुरेटेड फैट से पेट बढ़ने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
Health tips To keep the heart healthy never forget to consume these four things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फ्राइड चिकन

  • जो लोग मांसाहारी होते हैं, उनको चिकन खाना काफी पसंद होता है और वो भी फ्राइड चिकन। घर, पार्टी या अन्य मौकों पर लोग फ्राइड चिकन का खूब सेवन करते हैं। वहीं, तले-भुने चिकन में ट्रांस फैट की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। वैसे ये ट्रांस फैट सभी तले-भुने खाने में पाया जाता है। इसलिए ऐसे खाने का सेवन करने से बचना चाहिए।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed