फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Hairfall: कोरोना होने पर झड़ रहे हैं बाल, न करें कारणों को नजरअंदाज

Wed, 19 May 2021 03:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 19 May 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Corona Hairfall: reasons of hairfall in corona in hindi
कोई भी बाहरी चीजों का प्रयोग नहीं करें - फोटो : social media

Medically Reviewed by Dr. Ashish Sabwani

डॉ आशीष साबवानी

चर्म रोग विशेषज्ञ, रेडिएंट स्किन क्लिनिक, लखनऊ

डिग्री- एमबीबीएस, एमडी- डर्मेटोलॉजी

अनुभव- 7 वर्ष

 कोरोना से ठीक होने के बाद कई मरीजों की बाल झड़ने की शिकायत आ रही है। हालांकि यह समस्या स्थायी नहीं है लेकिन फिर भी मरीज को चिंता में अवश्य डाल देती है और अधिक चिंता करने पर समस्या और भी बढ़ जाती है, ऐसे में ये जान लेना बहुत जरूरी है कि बालों के झड़ने के पीछे क्या कारण हो सकता है और इस समस्या से कैसी छुटकारा पाया जा सकता है। कोई भी बाहरी चीजों का प्रयोग नहीं करें क्योंकि हो सकता है ये आपको नुकसान पहुंचा दें इसलिए कोशिश करें कि अपनी दिनचर्या और आहार में आप क्या ले रहे हैं, इस बात पर दें विशेष ध्यान। अगली स्लाइड्स से जानिए कोरोना मरीज के ठीक होने के बाद क्यों झड़ने लगते हैं बाल। 

Corona Hairfall: reasons of hairfall in corona in hindi
शरीर में पोषण की कमी हो जाती है - फोटो : social media

बालों के गिरने का कारण
कोरोना से ठीक होने के बाद बालों के गिरने के पीछे कोई स्पष्ट कारण तो अबतक पता नहीं चला है लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि तनाव से भी बाल झड़ते हैं। कोरोना के दौरान जो मरीज बहुत अधिक चिंता करते हैं उनके बाल गिरने लगते हैं। एक कारण यह भी है कोरोना होने पर कई मरीजों को भूख लगना कम हो जाती है, वे ठीक से खाना नहीं खा पाते हैं, यही कारण है कि उनके शरीर में पोषण की कमी हो जाती है जिससे कि बाल झड़ने लगते हैं। 

Corona Hairfall: reasons of hairfall in corona in hindi
एसिम्पटोमेटिक मरीजों में यह समस्या नहीं देखने में आ रही है - फोटो : social media

इन मरीजों के अधिक झड़ रहे हैं बाल
कोरोना से ठीक हो चुके उन मरीजों के बाल अधिक झड़ रहे हैं जिनको कोरोना से ठीक होने में अधिक समय लगा है। एसिम्पटोमेटिक मरीजों में यह समस्या नहीं देखने में आ रही है इसलिए जरूरी नहीं है कि हर वो मरीज जिसे कोरोना हुआ हो, उसके बाल झड़ना ही है। कुछ मरीजों में बाल झड़ने के लक्षण नहीं पाए जा रहे हैं, ये वो मरीज हैं जिनका कोरोना माइल्ड रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Hairfall: reasons of hairfall in corona in hindi
कुछ दिनों में बाल टूटना बंद हो जाएंगे - फोटो : iStock

कोई भी दवा, तेल का उपयोग न करें
बालों के अधिक मात्रा में झड़ने पर बिल्कुल भी न घबराएं और किसी के भी सुझाव पर कोई भी तेल, शेम्पू, दवा आदि का इस्तेमाल न करें। बालों के झड़ने की यह समस्या स्थाई नहीं है, कुछ दिनों में बाल टूटना बंद हो जाएंगे इसलिए खाने- पीने में आयरन और विटामिन-डी का सेवन शुरू कर दें और बालों के झड़ने का बिल्कुल भी तनाव न लें। 

 

विज्ञापन
Corona Hairfall: reasons of hairfall in corona in hindi
मरीजों के बालों का विकास रुक जाता है - फोटो : getty images
दो सप्ताह से एक महीने में दूर होगी समस्या
चिकित्सकों के अनुसार बाल झड़ने की समस्या दो सप्ताह से एक महीने में ठीक होने लगती है यदि सही आहार का सेवन किया जाए तो। दरअसल कोरोना के दौरान कुछ मरीजों के बालों का विकास रुक जाता है लेकिन जैसे-जैसे शरीर की कमजोरी कम होने लगती है, वैसे ही बाल भी गिरना बंद हो जाएंगे। यह लंबे समय के लिए नहीं है इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है। 

नोट- यह लेख रेडिएंट स्किन क्लीनिक के डॉ आशीष साबवानी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर आशीष साबवानी पिछले सात सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्रियां केजीएमसी लखनऊ एवं एमयूएचएस नासिक से ली है। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed