Medically Reviewed by S.C. Tiwari
डिग्री- एम.बी.बी.एस
कोरोना वायरस दिल को भी नुकसान पहुंचाता है। यह साबित हो चुका है। इसी साल फरवरी में यूरोपियन हार्ट जर्नल नामक पत्रिका में एक शोध रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसके मुताबिक मरीजों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के एक महीने बाद एमआरआई स्कैन से हृदय के गंभीर नुकसान का पता चला था, जिसमें हृदय की मांसपेशियों की सूजन, हृदय के ऊतकों का झुलस जाना और हृदय को रक्त की आपूर्ति नहीं होना शामिल हैं। इसलिए यह जरूरी है कि कोरोना से ठीक होने के बाद मरीज अपने दिल का पूरा-पूरा ख्याल रखें और ऐसी गलतियां न करें, जिससे दिक्कतें पैदा हों।
{"_id":"60a4d5f88ebc3e864c3d17de","slug":"coronavirus-how-to-take-care-of-heart-after-recovering-from-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: कोरोना से ठीक होने के बाद कैसे रखें अपने दिल का ख्याल? भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: कोरोना से ठीक होने के बाद कैसे रखें अपने दिल का ख्याल? भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां
Wed, 19 May 2021 02:45 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऐसे मरीज रहें सावधान
- विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप के मरीज, डायबिटीज के मरीज और अधिक मोटे लोगों में कोरोना के दौरान दिल की बीमारी का खतरा अधिक होता है। इसलिए ऐसे मरीजों को तो विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कैसे पता चले कोरोना का दिल पर असर हुआ या नहीं?
- विशेषज्ञ कहते हैं कि किसी भी कोरोना मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो, सीने में दर्द की शिकायत और दिल की धड़कन रह रह कर अचानक से तेज हो रही हो, तो सतर्क हो जाएं और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ये तीन ऐसे लक्षण हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना जान पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना मरीजों में हार्ट अटैक की समस्या क्यों?
- विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना संक्रमण की वजह से ब्लड क्लॉटिंग (खून के थक्के जमना) की समस्या हो रही है, जिसकी वजह से सीने में दर्द हो सकता है। इस वजह से हार्ट अटैक के मामले भी सामने आ रहे हैं। कोरोना के गंभीर लक्षण वाले मरीजों में इसकी संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैसे रखें दिल का ख्याल?
- कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को अपने दिल का ख्याल बेहतर ढंग से रखने की जरूरत होती है। अगर डॉक्टरों ने ब्लड थिनर यानी खून को पतला करने की दवा या अन्य जरूरी दवाएं लिखी हों, तो उन्हें समय पर जरूर लें। इसके अलावा खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। हरी सब्जियां खाएं और सबसे जरूरी बात कि घर में बना खाना ही खाएं।