देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदलने लगा है। बढ़ते तापमान के साथ गर्मियों की भी शुरुआत हो गई है। गर्मियां आते ही सभी लोगों के लिए हाइड्रेशन पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। जब बात शरीर को हाइड्रेट करने की हो तो नारियल पानी सभी का सबसे पसंदीदा पेय रहता है। क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को दूर करता है साथ ही इससे सेहत को और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं?
Health Tips: गर्मियों में बना लीजिए इस चीज के सेवन की आदत, डिहाइड्रेशन हो या कोलेस्ट्रॉल सबकी दूर होगी टेंशन
बढ़ते तापमान के साथ गर्मियों की भी शुरुआत हो गई है इसमें नारियल पानी पीने की आदत बनाइए। क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को दूर करता है साथ ही इससे सेहत को और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं?
नारियल का पानी और इसकी मलाई
अध्ययनों से पता चलता है कि नारियल की मलाई में लॉरिक एसिड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके दिल को सेहतमंद रखता है। नारियल पानी के साथ-साथ आपको नारियल की मलाई का भी सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल की मलाई न केवल स्वाद में बढ़िया होती है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा भी पाई जाती है। इसमें नीयम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स पाया जाता है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।
पाचन के लिए बहुत लाभकारी है नारियल
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करना हो या कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना, नारियल आपके लिए बहुत अच्छा और हेल्दी विकल्प है। नारियल की मलाई में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर करता है। इसके सेवन से कब्ज दूर करने और पेट की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?
आहार विशेषज्ञ प्रीती जैन बताती हैं, नारियल का पानी हो या इसकी मलाई दोनों ही सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं। नारियल की मलाई शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने से लेकर दिल, हड्डियों, त्वचा और डाइजेस्टिव सिस्टम तक को फायदा पहुंचाती है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और इसका उठाएं।
हालांकि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें इसका सेवन कम करना चाहिए। अधिक मात्रा में नारियल पानी या इसकी मलाई खाने से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है।
नारियल की मलाई के ये फायदे भी जानिए
नारियल की मलाई में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान कर झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं।
यानी की आहार में इस एक चीज को शामिल करके आप सेहत से संबंधित कई सारे फायदे पा सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।