फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर सर्दी जुकाम से हैं परेशान तो ये जबरदस्त नुस्खा आएगा काम

Wed, 24 Jul 2019 12:56 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 24 Jul 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
cleaning  your nose try yogic process of jalneti

आजकल बहुत सारे लोगों को धूल, मिट्टी से संक्रमण या फिर मौसम के जरा सा बदलाव से सर्दी, जुकाम जैसी परेशानियां घेर लेती हैं। परिणामस्वरुप खांसी, छींक, नाक बंद होने और आखों में जलन होने की शिकायत हो जाती है। इस तरह की समस्या में योग क्रिया पर आधारित नाक शोधन की क्रिया “जलनेति” बड़ी ही कारगर है। जलनेति की प्रक्रिया के द्वारा नाक संबंधी समस्या से राहत मिलती है। जलनेति क्रिया के माध्यम से नाक के अंदर तक सफाई होती है जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम से होने वाले सारे लक्षणों में आराम मिल जाता है। इस प्रक्रिया के लिए नमकीन गुनगुने पानी को नाक के एक छिद्र से अंदर डालकर दूसरे छिद्र से निकाला जाता है। जलनेति को किसी भी समय किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को जुकाम हो गया हो तो ये क्रिया कई बार की जा सकती है।

 

cleaning  your nose try yogic process of jalneti
- फोटो : Social Media
जलनेति को करने की विधि
सबसे पहले आधा लीटर गुनगना पानी लेकर उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं। नेति के विशेष बर्तन में इस पानी को भर लें। जलनेति शुरु करने से पहले कागासन की अवस्था में बैठ जाएं। दोनों पैरों के बीच में दो फीट की दूरी रखते हुए आगे की ओर झुकें। उस समय जिस नाक के छिद्र से सांस चल रही हो उसके दूसरी तरफ सिर को झुकाएं। जलनेति के बर्तन से नाक के छिद्र में धीरे धीरे पानी डालना शुरु करें। इस प्रक्रिया को करते समय मुंह को खोलें रहें। ज्यादा लंबी सांस न लें ताकि पानी नाक के दूसरे छिद्र से निकलता रहे। अब इसी प्रक्रिया को दूसरे नाक के छिद्र से भी करें और ऊपर बताई गई प्रक्रिया को दोहराएं। दोनों छेद से ये क्रिया करने के बाद सीधा खड़े हो जाएं। आगे बताए गये योग के अभ्यास को करने से नाक के अंदर का बचा हुआ पानी और म्यूकस और बैक्टीरिया बाहर आ जाएगा।

 

cleaning  your nose try yogic process of jalneti
- फोटो : Social Media
क्रिया के बाद योग अभ्यास
सबसे पहले तो जलनेति की प्रक्रिया किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करनी चाहिए और उसके द्वारा बताए गए निर्देशों का ही पालन करना चाहिए। जलनेति की क्रिया के बाद कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए। इस प्राणायाम को करने से नाक का सारा पानी बाहर आ जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
cleaning  your nose try yogic process of jalneti
जलनेति को अपनाने के फायदे
जलनेति क्रिया को करने से केवल नाक बंद होने की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता बल्कि आंखों में पानी आना और आंखों में जलन की समस्या से भी राहत मिलती है। इस क्रिया को करने से और भी बहुत सारे लाभ हैं जैसे सिरदर्द, अनिद्रा, सुस्ती और बालों के झड़ना। जलनेति करने से बहुत सारे लोगों का कहना है कि उनके गुस्से को नियंत्रण रखने में भी मदद मिलती है।

 

विज्ञापन
cleaning  your nose try yogic process of jalneti
जलनेति प्रक्रिया को करते समय सावधानी
जलनेति के बाद इस बात का ख्याल जरुर रखें की नाक से सारा पानी निकल गया हो क्योंकि अगर नाक में पानी बचा रह जायेगा तो इससे सर्दी होने का खतरा बना रहेगा। पानी के ठीक से बाहर नही निकलने से बुखार आ जाता है और शरीर में संक्रमण हो जाता है। जलनेति के बाद नाक के पानी को निकालने के लिए एक छेद को बंद करके दूसरे छेद से और दूसरे छेद को बंद करके पहले वाले छेद से हवा को बाहर निकालें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed