{"_id":"6afe74e68d2bca978b0fc880","slug":"newborn-care-week-5-essential-steps-to-take-immediately-after-birth-to-protect-your-baby-2026-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: जन्म के तुरंत बाद नवजात के लिए जरूरी हैं ये 5 काम, बच्चे को बीमारियों से मिलेगा कवच","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: जन्म के तुरंत बाद नवजात के लिए जरूरी हैं ये 5 काम, बच्चे को बीमारियों से मिलेगा कवच
Thu, 19 Nov 2026 09:46 AM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:46 AM IST
सार
Essential Steps to Take Immediately After Baby Birth: इस लेख में जानें कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु की बेहतर देखभाल के लिए कौन-से 5 जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : AI
Essential Steps to Take Immediately After Baby Birth: नवजात शिशु का जन्म परिवार के लिए जितनी खुशियां लेकर आता है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी बढ़ा देता है। जन्म के बाद शुरुआती कुछ घंटे और दिन बच्चे की सेहत और भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान की गई छोटी-छोटी सावधानियां नवजात को संक्रमण, बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती हैं।
Trending Videos
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : FreePik
नवजात शिशु के जन्म के तुरंत बाद उठाएं ये 5 जरूरी कदम
1. जन्म के तुरंत बाद कराएं स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट
बच्चे को जन्म के बाद मां की छाती से लगाकर रखना बेहद फायदेमंद होता है। इससे नवजात के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने और स्तनपान शुरू करने में मदद मिलती है। इसे कंगारू मदर केयर का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
1. जन्म के तुरंत बाद कराएं स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट
बच्चे को जन्म के बाद मां की छाती से लगाकर रखना बेहद फायदेमंद होता है। इससे नवजात के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने और स्तनपान शुरू करने में मदद मिलती है। इसे कंगारू मदर केयर का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : Freepik.com
2. पहले घंटे में शुरू कराएं स्तनपान
जन्म के पहले एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान कराने की कोशिश करनी चाहिए। मां का पहला गाढ़ा पीला दूध कोलोस्ट्रम कहलाता है। इसमें एंटीबॉडी और पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
जन्म के पहले एक घंटे के भीतर बच्चे को स्तनपान कराने की कोशिश करनी चाहिए। मां का पहला गाढ़ा पीला दूध कोलोस्ट्रम कहलाता है। इसमें एंटीबॉडी और पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : Freepik.com
3. समय पर करवाएं जरूरी टीकाकरण
नवजात को जन्म के समय निर्धारित टीके लगवाना जरूरी है। भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार, जन्म के समय बीसीजी, ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV-0) और हेपेटाइटिस-B बर्थ डोज की सलाह दी जाती है। टीकाकरण का सही समय डॉक्टर और अस्पताल से जरूर सुनिश्चित करें।
नवजात को जन्म के समय निर्धारित टीके लगवाना जरूरी है। भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार, जन्म के समय बीसीजी, ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV-0) और हेपेटाइटिस-B बर्थ डोज की सलाह दी जाती है। टीकाकरण का सही समय डॉक्टर और अस्पताल से जरूर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
जन्म के तुरंत बाद जरूरी हैं ये पांच कदम, नवजात को मिलेगा सुरक्षा कवच
- फोटो : Adobe Stock
4. नाभि की साफ-सफाई का रखें ध्यान
नवजात की नाभि के बचे हुए हिस्से को साफ और सूखा रखना चाहिए। उस पर तेल, घी, पाउडर या घरेलू चीजें न लगाएं। नाभि को बार-बार छूने से बचें। अगर वहां लालिमा, सूजन, पस या बदबू दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।