{"_id":"5d36f9668ebc3e6ced373edb","slug":"daily-use-of-these-healthy-food-help-weight-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डाइट में शामिल कर लीं ये चार चीजें तो वजन कम करने में मिलेगी खास मदद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
डाइट में शामिल कर लीं ये चार चीजें तो वजन कम करने में मिलेगी खास मदद
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप अपना वजन कम करना चाहती हैं? आपको बता दें कि वजन कम करना, बढ़ाना और मेंटेन करना एक पेचीदा मामला होता है। जब हमें बहुत तेज भूख लगती है तो हम अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाते और हाई कैलोरी भोजन, स्नैक्स आदि चीजें खा ही लेते हैं। ऐसे में हमारा वजन बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ हेल्थ टिप्स अपनाकर आप अपने वजन को कम कर सकती हैं, उसे मेंटेन कर सकती हैं।
2 of 5
रोज एक सेब खाने से आपको डॉक्टरों के चुंगल से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, ये आपको अनियंत्रित भूख पर काबू दिलाने में सहायक होता है। सेब घुलनशील फायबर और पेक्टिन का सबसे अच्छा सोर्स है। इस भारी फायबर को चबाने में वक्त लगता है। यह हमारे पेट को दिमाग का संकेत देता है कि वह भर चुका है। इससे तृप्ति का अहसास होता है। इस तरह ये आपको ज्यादा खाना खाने से रोकता है।इसके साथ ही, सेब शरीर में अतिरिक्त वसा को नहीं जमने देता है। रोज एक सेब आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण से बचाता है। सेब में भूख मिटाने वाले फायबर के साथ-साथ पानी की भी पर्याप्त मात्रा होती है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती।
3 of 5
अदरक आपकी भूख को काबू में रखता है। अदरक एक उत्प्रेरक की तरह काम करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि कोलेस्ट्रोल के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही, ये गैस की समस्या से भी निजात दिलाता है। अपने औषधीय गुणों की वजह से अदरक का खाने में काफी उपयोग किया जाता है। चटनी बनाने में भी अदरक का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्म मसाले हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। लाल मिर्च को कैपशियन भी कहते हैं। इसका एंटी-इनफ्लामेंटरी प्रभाव कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के सेल्स को मारने में सहायक होता है। ये कार्डियो वैस्कुलर डिजीज ( ह्दय रोग) में लाभकारी होता है। इसके अलावा, लाल मिर्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर ऊर्जा खर्च में तेजी लाती है। दालचीनी ब्लड शुगर के प्रभाव को कम करती है। ब्लड शुगर का प्रभाव कम होने से आप लंबे समय तक राहत महसूस करती हैं। इसलिए स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने खाने में दालचीनी का उपयोग जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 5
सामन प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स है। ये पॉली-अनसैचुरेटिड फैटी एसिड हार्मोन में परिवर्तन करते हैं। इससे भूख कम लगती है। इसके अलावा, ये विडामिन-डी का सबसे अच्छा सोर्स है। ये वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।