फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाकर ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म कर देंगे काबुली चने, एक नहीं कई बीमारियों की होगी छुट्टी

Wed, 05 Feb 2020 03:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
chickpeas for weight loss blood pressure and diabetes
chickpeas - फोटो : Pixabay

दिल्ली ही नहीं देश के कई गांव-शहरों में छोले-भटूरे और छोले-चावल लोगों की पसंद बन चुका है। यह छोला काबुली चना से बनता है, जिसे सफेद या गुलाबी चना भी कहा जाता है। प्रोटीन का बढ़िया स्रोत काबुली चना न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। अन्य दलहनों की तुलना में इसमें ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में: 



chickpeas for weight loss blood pressure and diabetes
मोटापा

वजन कम कर घटाए मोटापा
काबुली चना को फाइबर का बड़ा स्रोत माना जाता है। यह हमारी भूख नियंत्रित करता है।  इसे खाने के काफी समय बाद भी आपका एनर्जी लेवल हाई रहता है, जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

chickpeas for weight loss blood pressure and diabetes
kidney

किडनी के लिए फायदेमंद
काबुली चने में लगभग 28 फीसदी फास्फोरस होता है, जोकि शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक होते हैं। यह हिमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाकर किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। किडनी की सेहत के लिए इस चने का सेवन बहुत लाभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chickpeas for weight loss blood pressure and diabetes
chickpeas - फोटो : Pixa

दांत मजबूत करे
इसके अलावा इसमें नमक डालकर खाने से दांत मजबूत होते हैं। इसमें डाइयूरेटिक गुण होते हैं। ये यूरिन प्रॉब्लम से बचाने में मदद करता है।

विज्ञापन
chickpeas for weight loss blood pressure and diabetes
chickpeas - फोटो : Pixa

कोलेस्ट्रॉल घटाए, दिल की बीमारी का खतरा कम करे
यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायक होता है। यह आंत में पित्त के साथ मिलकर खून में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसकी वजह से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed