फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये गलतियां करते हैं तो आप भी हो सकते हैं बहरे, हो सकती हैं कान संबंधी गंभीर बीमारियां

Wed, 13 Feb 2019 12:09 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 13 Feb 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
cause of ear pain and remedies
ear

कान में दर्द को आम बात मानते हैं और कोई भी इयर ड्रॉप डालकर हम तुरंत दर्द से छुटाकारा पा लेते हैं, लेकिन ये लापरवाही हमारे कानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि बार-बार कान में दर्द होना हमें बहरा बना सकता है, इसलिए लापरवाही न करते हुए इसे गंभीरता से लें और इसका बेहतर इलाज करवाएं। कभी-कभी कान के पर्दे में गीलापन हो जाता है तो इस कारण भी दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं किस तरह कानों के दर्द से बचा जा सकता है।

cause of ear pain and remedies
hair in ear

कान में होने वाले समस्याओं के लक्षण
डॉक्टरों के मुताबिक चक्कर आना या कान में दबाव महसूस होना यह सब कान में समस्या के होने के लक्षण हैं। इसके अलावा अगर आपके कान से किसी तरल पदार्थ का निकलना, आवाज धीमी सुनाई देना या बिल्कुल सुनाई न देना या फिर कान में भारीपन या कुछ हवा जैसा महसूस होना यह सब कान में होने वाले समस्याओं के लक्षण हैं। 

cause of ear pain and remedies
finger in ear

कान में होने वाले दर्द के कारण
अगर आपके कान में किसी तरह की चोट लग गई है तो आपके कान में दर्द हो सकता है। इसके अलावा कान में फंगस, फुंसी व मैल होने के कारण भी आपके कान में दर्द हो सकता है। कान के पर्दे में छेद या फट जाने के कारण दर्द होता है। कभी-कभी पहाड़ी इलाकों पर जाने से भी कुछ लोगों को कान में दर्द होने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cause of ear pain and remedies
ear

कान में दर्द से बचाव
कान में होने वाले दर्द से बचने के लिए मीठी चीज या फिर च्यूइंगन खाना अच्छा रहता है। इसके अलावा नाक में डालने वाले स्प्रे का भी इस्तेमाल करके आप कान में होने वाले दर्द से बच सकता हैं। अगर आपको कान में समस्या है तो किसी भी तरह का पेन किलर लेने से बचें। अगर आपको कान में समस्या है तो प्लेन लैंडिंग के दौरान सोए नहीं। कान को साफ करने के लिए माचिस या पिन का इस्तेमाल न करें। आप चाहें तो हमेशा ईयर बड का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
cause of ear pain and remedies
ear shape and your personality

नहाने के बाद कान को अच्छी तरह से साफ कर लें। क्योंकि कान के अंदर पानी रहने पर संक्रमण हो सकता है। गला खराब होने पर गर्म पानी से गरारा भी कर सकते हैं। गला खराब होने के कारण कान में दर्द भी हो सकता है। 


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया है। यदि आप कान संबंधी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed