फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू-मलेरिया: मच्छरों से फैलने वाली दो बीमारियां एक साथ कर सकती हैं अटैक, जानिए ये कितनी खतरनाक

Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

डेंगू और मलेरिया एक ही व्यक्ति में एक साथ हो सकते हैं। दोनों में बुखार, कमजोरी और बदन दर्द जैसे लक्षण मिल सकते हैं, इसलिए केवल लक्षणों से पहचान मुश्किल है। जानिए ये समस्या कितनी खतरनाक हो सकती है?

विज्ञापन
Can Dengue and Malaria Occur Together how dangerous it is
डेंगू की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

देश से मानसून की विदाई हो रही है। हालांकि सितंबर-अक्तूबर के महीने में देश में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों को जोखिम काफी ज्यादा देखा जाता रहा है। बारिश और मच्छरों का मौसम आते ही डेंगू और मलेरिया दोनों के मामले बढ़ जाते हैं। हालिया रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से सितंबर के महीने में दिल्ली-एनसीआर में डेंगू-मलेरिया के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं?



इन दिनों आमतौर पर तेज बुखार होते ही लोगों में डेंगू-मलेरिया का शक होने लग जाता है। दोनों बीमारियों के शुरुआती लक्षण काफी हद तक मिलते-जुलते हो सकते हैं, इसलिए इनमें खुद से अंतर करना भी मुश्किल हो सकता है। 

ऐसे में सवाल ये है कि क्या एक ही व्यक्ति को डेंगू और मलेरिया दोनों एक साथ हो सकते हैं? इस तरह की स्थिति सेहत के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है?

Can Dengue and Malaria Occur Together how dangerous it is
डेंगू-मलेरिया की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के डॉक्टर अरविंद चौहान बताते हैं, डेंगू और मलेरिया दोनों एक साथ भी हो सकते हैं। हर साल अस्पतालों में की ऐसे मामले रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। रेशानी यह है कि दोनों बीमारियों के कुछ लक्षण एक जैसे होते हैं। 
 

  • बुखार, बदन दर्द, कमजोरी और सिरदर्द जैसी शिकायतें दोनों में कॉमन हैं, ऐसे में सिर्फ इसे लक्षणों को देखकर देखकर ये नहीं पता किया जा सकता है बीमारी डेंगू है या मलेरिया। 
  • कुछ मामलों में दोनों संक्रमण साथ होने पर जांच और इलाज भी अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
Can Dengue and Malaria Occur Together how dangerous it is
मच्छरों से होने वाली बीमारियां - फोटो : Freepik.com

डेंगू और मलेरिया की बीमारी

डॉक्टर बतातेहैं, डेंगू एडीज एजिप्टी नाम के मच्छर के काटने से होने वाली वायरल बीमारी है, जबकि मलेरिया प्लाज्मोडियम परजीवी से होता है, जो मादा एनोफिलीज मच्छर काटने से होता है। 
 

  • दोनों अलग संक्रमण हैं और इनके फैलने वाले मच्छर भी अलग होते हैं।
  • फिर भी ऐसे इलाके में जहां दोनों बीमारियां बढ़ रही हैं, वहां पर एक व्यक्ति को दोनों संक्रमण एक साथ हो सकते हैं।
  • भारत में हुए अध्ययनों में कई मामलों में ऐसे को-इंफेक्शन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Dengue and Malaria Occur Together how dangerous it is
तेज बुखार की समस्या - फोटो : Adobe Stock

लक्षण होते हैं एक जैसे

डेंगू और मलेरिया दोनों में बुखार, कमजोरी और शरीर में दर्द हो सकता है। मलेरिया में ठंड लगना और कंपकंपी जैसे लक्षण आम हैं। जबकि डेंगू में सिरदर्द, शरीर में दर्द, प्लेटलेट कम होने और कुछ मामलों में रक्तस्राव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन केवल लक्षण देखकर दोनों में पक्का अंतर करना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
Can Dengue and Malaria Occur Together how dangerous it is
डेंगू-मलेरिया का खतरा - फोटो : Freepik.com

क्या सावधानियां जरूरी?

डॉक्टर बताते हैं,को-इंफेक्शन में एक बीमारी की मौजूदगी दूसरी बीमारी को छिपा सकती है। इसी वजह से बुखार वाले मरीज में डॉक्टर जरूरत के अनुसार डेंगू और मलेरिया दोनों की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। डेंगू-मलेरिया के को-इंफेक्शन वाले मरीजों में एनीमिया, प्लेटलेट कम होने और ठंड लगने जैसी दिक्कतें देखी जाती है, जो दोनों बीमारियों की ओर इशारा करती है, जिसके आधार पर डॉक्टर जांच की सलाह देते हैं।

डॉक्टर कहते हैं, डेंगू या मलेरिया का शक होने या तेज बुखार में खुद से एंटी-मलेरियल या दूसरी दवाएं न लें। हमेशा डॉक्टर से मिलकर लक्षण और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दवा लें। कई बार खुद से ली गई दवाएं समस्या को और बढ़ाने वाली हो सकती हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed