फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या आपको भी रहती है पैरों में जलन की समस्या? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

Sun, 06 Feb 2022 04:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Feb 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
burning feet syndrome cause and prevention, all you need to know
पैरों में जलन की समस्या के कारण? - फोटो : iStock

शरीर अलग-अलग तरह से होने वाली समस्याओं के संकेत देता है। इसके परिणामस्वरूप आपको दर्द, अकड़न तो कभी जलन की दिक्कत हो सकती है। शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली जलन, कई बार यह किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकती है। जैसे कि पैर के तलवों में जलन के पीछे त्वचा के संक्रमण से लेकर किडनी संबंधी बीमारी तक कई सारे कारण हो सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जलन किस वजह से हो रही है, जिसके आधार पर इसका समय रहते उपचार किया जा सके।



शरीर में चल रहे कई अंदरूनी या बाहरी परिवर्तन इस जलन का कारण बन सकते हैं। ये त्वचा से संबंधित कोई समस्या भी हो सकती । कई बार आपका खान-पान या जीवनशैली भी इस समस्या के पीछे का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि पैरों में होने वाले जलन के क्या कारण हो सकते हैं, साथ ही इस जलन को नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

burning feet syndrome cause and prevention, all you need to know
कई कारणों से हो सकती है जलन की समस्या - फोटो : Pixabay

कई वजहों से हो सकती है पैरों में जलन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पैरों में जलन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर त्वचा संबंधी समस्याओं को इसका मुख्य कारण माना जाता है। इसके अलावा पैरों की ठीक तरह से देखभाल न करना, पैरों का नमी में ज्यादा रहना, हाइजीन का ध्यान न रखना आदि स्थितियां भी पैरों की त्वचा को तकलीफ में डाल सकती हैं। एथलीट्स फुट जैसे फंगल इंफेक्शन को भी इसका एक कारण माना जाता है।
डॉक्टरों के मुताबिक इन समस्याओं में लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, सूखे फुटवेयर पहनने औऱ कुछ प्रकार की दवाइयों की सलाह दी जाती है। 

burning feet syndrome cause and prevention, all you need to know
पैरों की नसों में क्षति की दिक्कत - फोटो : getty images

डायबिटीज रोगियों को पैरों में जलन की दिक्कत

डायबीटीज के मरीजों में नसों को नुकसान पहुंचने से पैरों में जलन की दिक्कत हो सकती है। ब्लड शुगर अधिक होने से नसों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए डायबिटीज को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। डायबिटीज की वजह से किडनी को भी दिक्कत हो सकती है और यह भी पैरों में जलन का कारण बन सकती है।  इसी तरह पेरिफेरल न्यूरोपैथी यानी उन नसों का क्षतिग्रस्त हो जाना जो आपकी रीढ़ की हड्डी को हाथों, पैरों, बाँहों आदि से जोड़ती हैं, यह भी जलन का कारण बन सकती है। इसके पीछे भी डायबिटीज एक वजह हो सकती है।
पैरों में जलन की समस्या के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ कीमोथैरेपी, ऑटोइम्यून डिजीज, किडनी फेलियर, जहरीले रसायनों के सम्पर्क में आने, पोषण संबंधी समस्या और संक्रमण को प्रमुख कारण मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
burning feet syndrome cause and prevention, all you need to know
विटामिन्स और पोषक तत्वों के सेवन की जरूरत - फोटो : Pixabay

पोषण का ख्याल रखना महत्वपूर्ण
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों का सही मात्रा में न मिल पाना भी जलन की समस्या का कारण बन सकता है। जैसे विटामिन बी 12 की कमी की वजह से पैरों में जलन का होना। विटामिन बी12 के अलावा अन्य प्रकार के विटामिन बी जैसे फॉलेट, थायमीन आदि की कमी भी इस जलन की तरफ ले जा सकती है। डेयरी उत्पाद, मछली, अंडे, मशरूम और फोर्टिफाइड अनाज इसके अच्छे स्रोत होते हैं। यदि आप इनमें से कुछ भी नहीं खाते तो डॉक्टर से सप्लीमेंट और उसकी मात्रा के सेवन के बारे में पूछें। 

विज्ञापन
burning feet syndrome cause and prevention, all you need to know
पैरों में जलन की समस्या पर दें ध्यान - फोटो : Pixabay
इन समस्याओं के बारे में भी जानिए

टार्सल टनल सिंड्रोम: यह भी नसों की क्षति  से ही जुड़ी समस्या है। पैर की एड़ी वाले हिस्से में किसी चोट की वजह से आई सूजन, आर्थराइटिस, बोन स्पर (हड्डी बढ़ना) जैसी कई स्थितियां इस जगह की नस को नुकसान पहुंचा सकती हैं या दबाव बना सकती हैं। इसकी वजह से जलन हो सकती है।
 
हायपोथायरॉइडिज्म व अन्य कारण: थाइरॉइड का कम मात्रा में बनना भी पैरों में जलन का कारण हो सकता है। इस स्थिति में अन्य लक्षणों के अलावा यह जलन भी शामिल होती है। इसी तरह शरीर में एक असामान्य प्रकार के प्रोटीन का इक्क्ठा होना यानी एमिलायडोसिस भी पैरों में जलन की वजह हो सकता है। वहीं एरिथ्रोमाएल्जिया यानी खून की नलियों का सही तरीके से संकरा या चौड़ा न हो पाना भी इस जलन का कारण हो सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed