फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2020: क्यों कहा वित्त मंत्री ने 'टीबी हारेगा तो देश जीतेगा', जानें टीबी के लक्षण और कारण

Sat, 01 Feb 2020 12:15 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Sat, 01 Feb 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
budget 2020 nirmala sitharaman mission indradhanush vaccination campaign tuberculosis other diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2020 का बजट पेश कर रही हैं। बजट के अंतर्गत सरकार ने इंद्रधनुष अभियान के विस्तार करने की घोषणा की है। सरकार का लक्ष्य और नारा है कि ''टीबी हारेगा तो ही देश जीतेगा''। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में टीबी के सबसे ज्यादा मामले भारत में ही हैं। तपेदिक के विश्व के तकरीबन एक चौथाई मामले भारत में ही पाए जाते हैं।



केंद्र में किसी भी दल की सरकार हो टीबी जैसी बीमारी के लगातार फैलने को लेकर हर सरकार चिंतित रही है। इस बार बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने नारा दिया है ''टीबी हारेगा तो ही देश जीतेगा''। इसके लिए इंद्रधनुष योजना के विस्तार की बात कही गई है।

आपको बता दें कि इंद्रधनुष अभियान भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का वह अभियान है जिसमें सभी बच्चों को टीकाकरण के अंतर्गत लाए जाने के लिए लक्ष्य तय किया गया है। यह  'मिशन इंद्रधनुष' है। इसे सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर 2014 प्रारंभ किया गया था।  

बता दें कि इंद्रधनुष के सात रंगों को  प्रदर्शित करने वाला मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य उन बच्चों का 2020 तक टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं। इस मिशन में डिफ्थेरिया, बलगम, टिटनस ,पोलियो ,तपेदिक ,खसरा तथा हेपिटाइटिस-बी को रोकने जैसे सात टीके आंशिक रूप से लगे हैं। इसमें भी सरकार का जोर सबसे ज्यादा टीबी पर है।  आइए आपको बताते हैं टीबी के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके। 

budget 2020 nirmala sitharaman mission indradhanush vaccination campaign tuberculosis other diseases
टीबी के मरीज - फोटो : Social Media

टीबी एक घातक संक्रामक बीमारी है। जो कि माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु के कारण होती है। टीबी आमतौर पर फेफड़ों पर हमला करता है। हालांकि टीबी फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकता है। टीबी हवा के माध्यम से फैलती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व भर में 2 अरब से ज्यादा लोगों को लेटेंट टीबी संक्रमण है। सक्रिय टीबी का मरीज दूसरे स्वस्थ व्यक्तियों को भी संक्रमित कर सकता है। इस बीमारी के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं किस तरह टीबी से बचाव कर सकते हैं। 

budget 2020 nirmala sitharaman mission indradhanush vaccination campaign tuberculosis other diseases
tb
लगातार तीन हफ्तों से खांसी का आना और आगे भी जारी रहना टीबी के लक्षण हैं। इसके अलावा खांसी के साथ खून का आना या फिर छाती में दर्द होना और सांसों का फूलना भी टीबी के लक्षण हैं। वहीं वजन का कम होना और ज्यादा थकान महसूस होना साथ ही शाम को बुखार आना और ठंड लगना भी टीबी के लक्षण हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
budget 2020 nirmala sitharaman mission indradhanush vaccination campaign tuberculosis other diseases
टीबी
टीबी रोग से संक्रमित रोगी को खांसते वक्त मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए और भीड़-भाड़ वाली जगह पर या बाहर कहीं भी नहीं थूकना चाहिए। इसके अलावा साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन
budget 2020 nirmala sitharaman mission indradhanush vaccination campaign tuberculosis other diseases
breakfast

ताजे फल, सब्जी और कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, फैटयुक्त आहार का सेवन करें। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो टीबी रोग से बचाव किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed