फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2020: युवाओं को मछली पालन से जोड़ना चाहती है सरकार, जानिए मछली खाने के फायदे

Sat, 01 Feb 2020 12:06 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Feb 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Budget 2020  Government wants to connect youth with fisheries know health benefits of eating fish
Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : LokSabha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा है कि सरकार युवाओं को मछली पालन के क्षेत्र से जोड़ना चाहती है। निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई को काबू करने में सफल रही है। शिक्षा में बड़े निवेश की जरूरत है और सरकार जल्द ही नई शिक्षा नीति लाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में डॉक्टरों की कमी है और इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार पीपीपी मोड में जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना करेगी। इसके लिए सस्ती दर पर जमीन उपलब्ध करायी जाएगी। आइए जानते हैं सरकार युवाओं को जिस मछली पालन क्षेत्र से जोड़ने की बात कर रही है वो मछली स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभकारी है...

Budget 2020  Government wants to connect youth with fisheries know health benefits of eating fish
मछली

मछली सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में मछली को शामिल करना चाहिए। दरअसल, मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। मछली खाने वालों को हार्ट अटैक का जोखिम भी कम रहता है।

Budget 2020  Government wants to connect youth with fisheries know health benefits of eating fish
मछली

मछली डायबिटीज में भी फायदेमंद होती है। मछली खाने वालों को डायबिटीज का जोखिम कम रहता है। मछली में डीएचए और ईपीए ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2020  Government wants to connect youth with fisheries know health benefits of eating fish
मछली

मछली आपके बॉडी को फीट तो रखती ही है साथ ही में आपके मसल्स को भी मजबूत बनाती है। मछली इंसान के दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।  मछली आंखों के सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें ओमेगा-3 एसिड होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।मछली खाने से अच्छी नींद आती है। अगर आपको नींद की समस्या है तो मछली से यह दूर हो जाती है। मछली में विटामिड डी मौजूद होता है जो अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है। मछली स्किन के लिए लाभकारी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed