पुरुषों के लिए एक जरूरी खबर ये है कि अगर सेक्स की इच्छा कम हो गई है तो जरूरी नहीं कि जड़ी बूटियों या यौन वर्धक दवाओं की तरफ रुख करें।
बिना पैसे का एक आसान सा नुस्खा आपकी मदद करेगा।
ये हम नहीं ये शोध कहता है। इटली के शोधकर्ताओं ने 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इस शोध में शामिल किया है।
इस शोध की प्रेरणा इस बात से मिली की पुरुषों में कामेच्छा मौसम के हिसाब से बदल जाती है। खासतौर से सर्दी के मौसम में ये बदलाव ज्यादा नजर आता है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग रोज रोशनी में काफी समय बिताते हैं उनका टेस्टेस्टोरॉन का स्तर बढ़ जाता है जिससे सेक्स की इच्छा में इजाफा होता है।
शोध के दौरान 38 पुरुषों को शामिल किया गया था। इनमें से इन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया। कुछ को कम रोशनी तो कुछ को ज्यादा रोशनी में रखा गया।