फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इन पांच चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल, शरीर में नहीं होगी खून की कमी

Tue, 29 Jun 2021 09:36 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 29 Jun 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Blood increasing foods home remedies for anemia diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


शरीर के सुचारू रूप से चलते रहने के लिए खून का होना बहुत जरूरी होता है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा यह किडनी, फेफड़े और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।हालांकि आज के समय में लोगों के शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या बन गई है, जिसे एनीमिया कहा जाता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों को एनीमिया होने का खतरा अधिक होता है। इसके लक्षणों में थकान, शरीर में ऊर्जा की कमी, बालों का झड़ना, हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, आदि शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में खून की कमी तब होती है, जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है। आइए जानते हैं कि शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए? 

Blood increasing foods home remedies for anemia diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चुकंदर 

  • शरीर में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर बहुत उपयोगी है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे यह लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय और शरीर में उनकी संख्या बढ़ाने में मदद करता है। यह एनीमिया में तो उपयोगी होता ही है, साथ ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में या जूस बनाकर भी पी सकते हैं। 
Blood increasing foods home remedies for anemia diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनार 

  • एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए अनार किसी 'संजीवनी बूटी' से कम नहीं है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को भी बढ़ाता है। इसके अलावा यह विटामिन-सी से भी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना सुबह नाश्ते के साथ एक कप अनार का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Blood increasing foods home remedies for anemia diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खजूर 

  • खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जो लोग एनीमिया के शिकार हैं, उन्हें नियमित रूप से खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी की समस्या दूर होती है और रक्त का बहाव भी सही रहता है। 
विज्ञापन
Blood increasing foods home remedies for anemia diet plan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बीज और सूखे मेवे 

  • एनीमिया से पीड़ित लोगों को नट्स और बीजों को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप तिल, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज, काजू और अलजी आदि का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर में खून की कमी को पूरी करने में मदद करते हैं। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed