फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bird Flu: इंसानों से इंसानों में भी फैलता है बर्ड फ्लू, संक्रमित होने वाले 60 फीसदी लोगों की हो चुकी है मौत

Wed, 06 Jan 2021 02:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 06 Jan 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Bird flu in India Avian Influenza spreads from humans to humans
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि देश में एक नई आफत आ गई है। इस आफत का नाम 'बर्ड फ्लू' है। ऐसा नहीं है कि यह कोई नई बीमारी है, बल्कि इसके मामले भारत में अक्सर आते रहते हैं, लेकिन इस कोरोना काल में, जब लोग पहले से ही परेशान हैं, बर्ड फ्लू ने इस परेशानी को और भी बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश से लेकर राजस्थान, केरल और कुछ अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश के इंदौर में अगार- मालवा और मंदसौर जिलों में मृत कौवों में एच5एन8 (H5N8) वायरस पाया गया है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए तत्काल हर संभव कदम उठाने को कहा है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि यह फ्लू इंसानों और अन्य पालतू पशु पक्षियों में फैल सकता है। शायद आपको पता न हो, लेकिन यह बीमारी इंसानों से इंसानों में भी फैल सकती है। 

Bird flu in India Avian Influenza spreads from humans to humans
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला इंसान साल 1997 में मिला था, जबकि इंसानों से इंसानों को बर्ड फ्लू होने का पहला मामला साल 2003 में चीन में सामने आया था। उससे पहले इंसानों के एक दूसरे के संपर्क में आने से एच7एन9 (H7N9) वायरस के संक्रमण के कोई सबूत नहीं मिले थे। सिर्फ पक्षियों के साथ सीधे संपर्क में आने से इंसानों में बर्ड फ्लू संक्रमण का खतरा होता था।



Bird Flu News: कोरोना के बीच अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Bird flu in India Avian Influenza spreads from humans to humans
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि शोधकर्ताओं का यह भी कहना था कि इस बात के कोई साक्ष्य नहीं हैं कि वायरस ने इंसानों से इंसानों के बीच फैलने की क्षमता विकसित कर ली है। साल 2003 में पाया गया संक्रमण का मामला 'संभावित संक्रमण' का पहला मामला था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के डॉ. जेम्स रज ने कहा था, 'इंसानों के बीच वायरस का संक्रमण हैरान करने वाली बात नहीं है। बर्ड फ्लू वायरस एच5एन1 (H5N1) में भी इंसानों के एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलने के मामले पहले भी आ चुके हैं।' हालांकि यह इंसानों में आसानी से नहीं फैलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bird flu in India Avian Influenza spreads from humans to humans
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना की तरह बर्ड फ्लू वायरस भी करता है म्यूटेट 

विशेषज्ञों के मुताबिक, बर्ड फ्लू वायरस भी म्यूटेट करता है। भारत में पॉल्ट्री में मिलने वाला बर्ड फ्लू एच5एन1 (H5N1) वायरस है, जबकि कौवों में इसका म्यूटेट किया हुआ रूप एच5एन8 (H5N8) पाया गया है। 

विज्ञापन
Bird flu in India Avian Influenza spreads from humans to humans
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इंसानों के लिए भी जानलेवा है बर्ड फ्लू वायरस

बर्ड फ्लू वायरस पक्षियों और मुर्गियों के लिए तो जानलेवा होता ही है, साथ ही यह इंसानों के लिए भी जानलेवा है। इंसानों में बर्ड फ्लू से संक्रमण का पहला मामला साल 1997 में हांगकांग में सामने आया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तब से लेकर अब तक इससे संक्रमित होने वाले करीब 60 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए कोरोना की तरह इस वायरस से भी लोगों को बचकर रहने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed