फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bird Flu News: कोरोना के बीच अब देश में बर्ड फ्लू का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Tue, 05 Jan 2021 03:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu Symptoms bird flu in India symptoms causes and peventions in hindi
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस ने पहले से ही दुनियाभर के लोगों को परेशान करके रखा हुआ है और अब भारत में फैल रही एक और बीमारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, देश में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके मामले कई राज्यों में देखने को मिले हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में तो इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजस्थान में तो बर्ड फ्लू की वजह से अब तक 500 से अधिक कौओं की मौत हो चुकी है। बाकी राज्यों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। ऐसा नहीं है कि यह बीमारी सिर्फ पक्षियों तक ही सीमित रहती है, बल्कि यह इंसानों के लिए भी बहुत खतरनाक है। आइए जानते हैं इस बीमारी के कारण, इसके लक्षणों और इससे बचाव के उपाय के बारे में सबकुछ... 

Bird Flu Symptoms bird flu in India symptoms causes and peventions in hindi
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

इंसानों के लिए भी खतरनाक है यह बीमारी

  • बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो सिर्फ पक्षियों को ही नहीं, बल्कि जानवरों और इंसानों के लिए भी उतना ही खतरनाक है। इस बीमारी से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान आसानी से इससे संक्रमित हो जाते हैं। इससे मौत भी हो सकती है।   
Bird Flu Symptoms bird flu in India symptoms causes and peventions in hindi
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

इंसान कैसे हो जाते हैं इससे संक्रमित? 

  • बर्ड फ्लू को एवियन इंफ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का वायरल इंफेक्शन (संक्रमण) होता है। वैसे तो बर्ड फ्लू कई प्रकार हैं, लेकिन एच5एन1 (H5N1) पहला ऐसा बर्ड फ्लू वायरस था, जिसने पहली बार इंसान को संक्रमित किया था। इसका पहला मामला साल 1997 में हांगकांग में सामने आया था, जबकि पहली बार 1996 में चीन में बर्ड फ्लू का पता चला था। यह बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाले पानी के संपर्क में आने से इंसानों में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bird Flu Symptoms bird flu in India symptoms causes and peventions in hindi
बर्ड फ्लू - फोटो : Amar Ujala

बर्ड फ्लू का खतरा किसे अधिक? 

  • मुर्गी पालन से जुड़े लोगों को बर्ड फ्लू का खतरा सबसे अधिक होता है। इसके अलावा संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले लोगों, संक्रमित जगहों पर जाने वाले लोगों, कच्चा या अधपका चिकन या अंडा खाने वाले लोगों को भी इससे संक्रमित होने का खतरा रहता है। 



विज्ञापन
Bird Flu Symptoms bird flu in India symptoms causes and peventions in hindi
बर्ड फ्लू के लक्षण - फोटो : Amar Ujala

बर्ड फ्लू के लक्षण 

  • खांसी (आमतौर पर सूखी खांसी) 
  • गले में खराश, बंद नाक या नाक बहना 
  • थकान, सिरदर्द 
  • ठंड लगना, तेज बुखार
  • जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में दर्द 
  • नाक से खून बहना 
  • सीने में दर्द 

अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed