फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड में जरूर करें इस चीज का सेवन, शरीर को रोगमुक्त बनाने में मिलेगी मदद

Fri, 01 Jan 2021 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Jan 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
benefits of besan ka sheera for winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों का मौसम आते ही हमें सबसे पहली चिंता जो होती है वो अपने स्वास्थ्य की होती है, क्योंकि इस मौसम में पहले तो ठंड लगती है और फिर कब हम किसी बीमारी के शिकार हो जाए ये नहीं पता। इसलिए लोग इस मौसम में मोटे-मोटे कपड़े तो पहनते हीं हैं। साथ ही अपने खाने में भी कई तरह की ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जिनसे वो इस ठिठुरती ठंड से बचे रह सके और उनकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनी रहे। तो चलिए आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं जिसके सेवन से आप इस ठंड से भी बचे रह सकते हैं और रोगमुक्त भी।

benefits of besan ka sheera for winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, अगर आप सर्दियों के मौसम में बेसन के शीरे का सेवन करते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम काफी मजबूत रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेसन के शीरे में हल्दी, गुड़ और घी का इस्तेमाल होता है। गुड़ और घी शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं और शीरा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही सर्दी के मौसम में आप फ्लू या किसी अन्य संक्रमण से बचे भी रह सकते हैं। इसे आप घर में ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

benefits of besan ka sheera for winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बेसन में मौजूद गुण चेहरे पर मैजूद बालों को हटाने में, काली गर्दन को गोरा करने जैसी चीजों में मदद करते हैं। वहीं, हल्दी के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है, डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सही होती है, जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। जबकि गुड़ के सेवन से बल्ड प्रेशर कंट्रोल रहता है, हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए इन सब चीजों से मिलाकर ही शीरा बनाया जाता है, ताकि शरीर को लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of besan ka sheera for winter
बादाम - फोटो : pixabay

बेसन का शीरा बनाने के लिए आपको चाहिए दो से तीन चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच देसी घी, थोड़े बादाम, पीसी हुई काली मिर्च, चीनी, दूध और हल्दी चाहिए। इन सभी चीजों से मिलकर जब बेसन का शीरा तैयार होगा, तभी वो आपके शरीर को रोगमुक्त रखने में मदद कर सकता है। शीरा बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करके इसमें बेसन डालकर इसे हल्की आंच पर तब तक भूनें, जब तक ये भूरा न हो जाए।

विज्ञापन
benefits of besan ka sheera for winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब बेसन भूरा हो जाए, तो इसमें गुड़, इलायची, हल्दी, काली मिर्च, बादाम डालकर इन सबको इसमें मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें दूध डालें, लेकिन दूध डालते समय बेसन को हिलाते रहे ताकि इसमें किसी तरह की गाठें न बन पाए। इसके बाद तैयार है आपका बेसन का शीरा। इसका गर्म-गर्म सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed