कितने वैज्ञानिक कई सालों तक एक निश्चित परिणाम के लिए हमारे जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े शोध करते हैं। इससे हमे अपने स्वास्थ्य और जीवन में क्या करें और क्या ना करें का बोध भी होता है। कई वर्षों तक किए गए शोध के अनुसार रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ चीजें कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं। हे सकता है कि ये चीजें सीधे डीएनए पर असर ना करें। लेकिन सेल्स पर इतना असर कर सकती हैं कि उनसे कैंसर तक हो सकता है।
{"_id":"5ce4dfbfbdec22070c090d53","slug":"be-aware-of-5-daily-life-products-cause-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजमर्रा की ये चीजें बन रही हैं कैंसर का बड़ा कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रोजमर्रा की ये चीजें बन रही हैं कैंसर का बड़ा कारण
Wed, 22 May 2019 11:20 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के मुताबिक डीजल से चलने वाले इंजन से निकले धुएं के कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। शोध से पता चला है कि डीजल के धुएं के नियमित संपर्क से फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ता है।
शोध के मुताबिक, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करने वाली महिलाओं की तुलना में रात की शिफ्ट करने वाली महिलाओं में दिल की बीमारी, कैंसर और स्ट्रोक से मरने का बहुत खतरा होता है। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक स्टडी में पाया कि पांच या अधिक वर्षों तक कभी रात कभी दिन की शिफ्ट करने वाले लोगों को दिल की बीमारियों और कैंसर से मृत्यु का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेलेनोमा एक खतरनाक स्किन कैंसर है। ये आमतौर पर सूरज की तेज UV किरणों से होता है। 95% त्वचा कैंसर सूरज की तेज किरणों का परिणाम हैं।
विज्ञापन
रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट खाने से कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। हर 50 ग्राम प्रोसेस्ड मीट से कोलोन कैंसर का खतरा 18 फीसदी तक बढ़ जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने कैंसर पर अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी फॉर रिसर्च के 22 वैज्ञानिकों के विभिन्न देशों के 800 से अधिक अध्ययनों का मूल्यांकन किया और इस नतीजे पर पहुंचा है।