{"_id":"5ce3ff51bdec2207382fab26","slug":"natural-home-remedy-to-fight-back-arthritis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हड्डियों का दर्द बन ना जाए संकट, जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हड्डियों का दर्द बन ना जाए संकट, जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय
Wed, 22 May 2019 10:20 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डियों से जुड़ी समस्या से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। जीवनशैली में हो रहे बदलाव इसका बड़ा कारण हैं। इससे हमारा खान-पान, स्वास्थ्य, दिनचर्या और काम सब प्रभावित होता है। ऐसे में कई पोषक तत्वों की कमी के कारण इसका असर हमारी हड्डियों पर भी पड़ता है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह तो लें मगर कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो इसका समाधान कर सकते हैं।
लहसुन
इस दर्द से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में हर दिन लहसुन को शामिल करें। इसका सेवन करने से अर्थराइटिस के रोगियों को बहुत फायदा होता है। इसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें, लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में रोजाना 1 या 2 कली से ज्यादा इसका सेवन करने से बचें।

ब्रोकली
पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने में काफी मददगार है। इसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम पााया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से धीरे-धीरे बढ़ रहे गठिया के रोग को काबू किया जा सकता है।

हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से गठिया के दर्द में काफी राहत मिलती है।

बथुआ
अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस बहुत कारगार उपाय है। अपनी डाइट में बथुआ को शामिल करें और इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस पीएं। ध्यान रखें इस रस के स्वाद को अच्छा करने के लिए इसमें कुछ न मिलाएे। तीन महीने तक इस रस का सेवन करने के बाद आपको इसका असर साफ देखने को मिलेगा।