{"_id":"57c7cbb44f1c1b3d782cb5a3","slug":"bad-effect-on-health-of-traffic-jam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी जान भी ले सकता है ट्रैफिक, जानिए कैसे ?","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
आपकी जान भी ले सकता है ट्रैफिक, जानिए कैसे ?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोजकर्ताओं के मुताबिक, ट्रैफिक जाम में बार-बार फंसने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। एक हालिया अध्ययन बताता है कि अगर आप एक घंटे से ज्यादा ट्रैफिक जाम में फंसते हैं तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, गाड़ी से निकलने वाला धुआं, शोर-शराबा और तनाव। रिसर्च के मुताबिक, ट्रैफिक जाम में फंसने से कैंसर जैसी बीमारी के चपेट में भी आ सकते हैं।
- फोटो : getty images
इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के भारतीय मूल के प्रशांत कुमार ने ट्रैफिक जाम पर किए गए रिसर्च में बताया है कि घंटों और लंबे ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ियों से निकलने वाला धुआं जहरीली गैस बनाता है, जोकि कि घर में बैठे व्यक्ति की तुलना में ट्रैफिक में फंसे लोगों को कई गुना अधिक प्रभावित करता है।
- फोटो : getty images
इतना ही नहीं, प्रशांत ने अपने रिसर्च में बताया है कि ट्रैफिक जाम के दौरान कार में बैठे लोग अपने शीशे को नीचे करके बाहर की हवा न लें, बल्कि एसी से निकलने वाली हवा या फिर कार के अंदर की हवा को ही रिसर्कुलेट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : getty images
इन हालात को ध्यान में रखते हुए आप इस भारी उलझन का सामना कैसे कर सकते हैं? अगर पता है कि ट्रैफिक ज्यादा रहेगा, तो थोड़ा जल्दी निकलिए। तब आप ट्रैफिक जाम में फंसने से बच सकेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
ट्रैफिक में फंसने से कई बार तनाव होता है। तनाव कम करना हो तो सफर की शुरुआत रात से शुरू कर दें। सुबह की भाग-दौड़ कम करने के लिए रात को ही अपने या अपने बच्चों के लिए कपड़े, ब्रीफकेस, और दोपहर का खाना, सब कुछ तैयार कर लीजिए। रात को अच्छी नींद लेना भी जरूरी है।