फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: पाचन तंत्र को रखना है ठीक तो जरूर करें इन तीन चीजों का सेवन, आयुर्वेद विशेषज्ञों की सलाह

Mon, 06 Dec 2021 11:40 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 06 Dec 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
ayurveda tips for good digestive system, herbs that improve digestion
पाचन को ठीक रखने के उपाय - फोटो : pixabay

आहार में गड़बड़ी के कारण हम में से ज्यादातर लोगों में पाचन से संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही हैं। माना जाता है कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पाचन का ठीक रहना सबसे आवश्यक होता है। पाचन की समस्या होने के कारण लोगों को अपच, कब्ज और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती है। अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या को लेकर परेशान रहते हैं तो आयुर्वेद में बताए गए उपायों को प्रयोग में लाकर इससे निजात पाया जा सकता है। 



आयुर्वेद सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक है। आयुर्वेद के अनुसार, बेहतर पाचन और पेट का समस्याओं से बचे रहने के लिए 'अग्नि' को संतुलित करना महत्वपूर्ण है। मानव शरीर में होने वाली सभी पाचन और मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं के लिए अग्नि को जिम्मेदार माना जाता है। इसलिए, यदि आप अपने पाचन स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो अग्नि का ध्यान रखें। आइए आगे की स्लाइडों में इसे संतुलित करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ayurveda tips for good digestive system, herbs that improve digestion
पेट के लिए सौंफ के फायदे - फोटो : Pixabay

सौंफ है फायदेमंद
पेट में सूजन की समस्या को दूर करने और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह भूख में सुधार करने के साथ पेट के दर्द को कम करता है। जिन लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है उनके लिए सौंफ का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

ayurveda tips for good digestive system, herbs that improve digestion
मेथी के दाने हैं फायदेमंद - फोटो : Pixabay

मेथी है पेट के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को पेट की समस्या रहती हो उनको मेथी का सेवन करना चाहिए। मेथी को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पेट को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। शरीर से सभी अवांछित और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मेथी का सेवन फायदेमंद है। सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayurveda tips for good digestive system, herbs that improve digestion
अदरक के औषधीय गुण - फोटो : Pixabay

अदरक है फायदेमंद
अदरक, पाचन को स्वस्थ रखने में अद्भुत काम कर सकता है। अदरक में दर्द से राहत देने वाले रासायनिक यौगिकों के साथ शरीर की प्रतिरक्षा-बढ़ाने की क्षमता होती है। मसाले के रूप में या फिर चाय में अदरक को मिलाकर इसका सेवन करना पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में अदरक को सेहत के लिए विशेष गुणकारी औषधि बताया गया है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed