भारत सहित दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। भारत में कोरोना के इस बेहद संक्रामक माने जा रहे वैरिएंट के अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। अब तक हुए अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना के इस वैरिएंट में करीब 32 म्यूटेशन देखे गए हैं जो इसे वैक्सीन से शरीर में बनी प्रतिरक्षा को आसानी से चकमा देने के योग्य बनाते हैं। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह वैरिएंट देश में तीसरी लहर का कारण बन सकता है, ऐसे में इससे बचाव के उपायों को प्रयोग में लाते रहना बहुत आवश्यक है।
विशेषज्ञों की सलाह: ओमिक्रॉन के खतरे से सुरक्षित रखने में कारगर हैं यह तीन उपाय, बना लें इनकी आदत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्क पहनना सबसे आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस गंभीर खतरे से बचे रहने के लिए सभी लोगों को विशेष अलर्ट रहना चाहिए। इसके लिए मास्क पहनना सबसे आवश्यक है। मास्क पहनकर कोरोना के संक्रमण से खुद को काफी हद तक सुरक्षित किया जा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक जिन लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है उन्हें भी मास्क पहनकर रखना चाहिए।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी
कोरोना के इस खतरे से बचे रहने के लिए विशेषज्ञ सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि एक दूसरे से करीब 6 फिट की दूरी को बनाकर कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है। कोविड-19 का मुख्यरूप से उन स्थानों पर खतरा अधिक होता है जहां लोग निकट संपर्क में रहते हैं।
इम्यूनिटी को मजबूत रखने के उपाय
कोरोना से बचाव के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के उपाय करना बहुत आवश्यक माना जाता है। कोरोना का खतरा उन लोगों में अधिक होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए काढ़ा पीना, व्यायाम, पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार और मौसमी फलों-सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
----------------
नोट: यह लेख मे़डिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।