फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर एलोवेरा के इन फायदों के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Thu, 25 Jun 2020 06:35 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 25 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Amazing uses of aloe vera health benefits of aloevera you need to know
एलोवेरा

एलोवेरा के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसे घृतकुमारी या ग्वारपाठा भी कहा जाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल सौंदर्य के लिए तो होता ही है, यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। तभी तो ब्यूटी उत्पादों और औषधियों के रूप में इसका चलन बढ़ गया है। कई तरह की स्वास्थ्य और सौंदर्य समस्याओं का यह अचूक उपाय है। आयुर्वेद की दुनिया में इसे संजीवनी भी कहा जाता है। एलोवेरा की 200 प्रजातियां होती है, लेकिन मानव शरीर के लिए इसकी पांच प्रजातियां ही उपयोगी है। इनमें डेंसीस का स्थान सबसे पहला होता है। एलोविरा में 12 तरह के विटामिन, 18 तरह के मिनरल्स और 15 प्रकार के एमीनो एसिड होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है और यह बहुत पोषक होता है। आइए, जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में। 

Amazing uses of aloe vera health benefits of aloevera you need to know
एलोवेरा

एलोवेरा को त्वचा पर लगाना फायदेमंद होता है और यह सेहत के लिए भी बहुत लाभप्रद है। इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर इसका गुदा निकाला जाता है या फिर इसे काटकर रस भी निकाल सकते हैं, जिसे एलोवेरा जूस कहा जाता है। सुबह खाली पेट 3-4 चम्मच रस लेने से दिनभर शरीर में चुस्ती-स्फूर्ति और ताकत बनी रहती है।

Amazing uses of aloe vera health benefits of aloevera you need to know
एलोवेरा - फोटो : social media

एलोवेरा में एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। छोटी-मोटी चोट या  जलने-कटने पर इसे लगाने से राहत मिलती है। इसके अलावे किसी कीड़े के काटने पर इसके जेल को प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। फटी एड़ियों में भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing uses of aloe vera health benefits of aloevera you need to know
एलोवेरा

एलोवेरा कई तरह की बीमारियों में राहत देता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में यह कारगर होता है। त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, रूखी त्वचा, चेहरे के दाग-धब्बों, झुर्रियों और धूप से झुलसी त्वचा में इसका इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता है। पेट की बीमारियों, डायबिटीज के अलावा यह गर्भाशय के रोग और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं में भी इसका सेवन फायदेमंद है।

विज्ञापन
Amazing uses of aloe vera health benefits of aloevera you need to know
एलोवेरा

एलोवेरा देखने में भले ही अजीब लगता है, लेकिन इसमें गजब के औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके साथ ही यह खून की कमी भी दूर करता है। 

(नोट: इस लेख का आधार आयुर्वेद के जानकारों की सलाह है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने विशेषज्ञ से राय लेना बेहतर रहेगा।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed