क्या भोजन के बाद अक्सर आपके सीने में जलन या पेट में तकलीफ होती है? तो यह एसिडिटी का संकेत हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं, पाचन संबंधी समस्याओं के कारण लोगों को इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। भोजन का सही तरीके से पाचन न हो पाने के कारण एसिडीटी और सीने में जलन की समस्या होना सामान्य है, पर आखिर वह कौन से कारण है जो आपमें पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म देते हैं?
आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी आदतें बन सकती हैं एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न का कारण, तुरंत बना लें दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्वास्थ्यकर भोजन की आदतों से सावधान रहें
आपके खाने की गलत आदतें एसिड रिफलक्स का कारण बन सकती हैं। इस समस्या से बचे रहने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें। भोजन के तुरंत बाद सोने से बचें और खाने के बाद किसी भी जोरदार मेहनत वाली गतिविधियों को न करें। भोजन को धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खाएं। यदि आप बार-बार एसिड रिफ्लक्स की समस्या को अनुभव करते हैं तो ज्यादा मसाले, तले हुए खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से परहेज करना बेहतर माना जाता है।
पेय पदार्थों को लेकर भी बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खाने के साथ-साथ पीने की आदतें भी पाचन संबंधी दिक्कतों और एसिड रिफलक्स का कारण बन सकती हैं। मादक पेय पदार्थों जैसे शराब आदि के अत्यधिक सेवन से भी एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, कॉफी के अधिक सेवन से भी बचना चाहिए यह भी एसिड रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकती है।
धूम्रपान करने वालों में भी बढ़ सकता है खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक धूम्रपान सिर्फ कैंसर ही नहीं, हार्टबर्न जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसमें पाया जाने वाला निकोटीन लोअर एसोफैगल स्फिंक्टर को शांत कर दे सकता है जिससे एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। धूम्रपान करने की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।