फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: क्या बूस्टर डोज भी नहीं है ओमिक्रॉन से सुरक्षा की गारंटी? डॉक्टरों ने साझा की चौंकाने वाली जानकारी

Fri, 24 Dec 2021 06:02 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 24 Dec 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
booster dose effective against omicron, all you need to know
बूस्टर वैक्सीन शॉट (सांकेतिक) - फोटो : istock

दुनियाभर में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट इस समय लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। कई देशों में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं, यूरोपीय देशों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं। भारत के संदर्भ में बात करें तो पिछले दिनों यहां भी कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिला है। आलम यह है कि देश में अब तक 350 से अधिक लोगों में इस बेहद संक्रामक वैरिएंट से संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अध्ययनों में दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन की दो डोज गंभीर संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम कर सकती हैं, वहीं कुछ अध्ययनों में कहा जा रहा है कि बूस्टर खुराक देकर लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को और मजबूत किया जा सकता है।



पर क्या वास्तव में बूस्टर शॉट ओमिक्रॉन से सुरक्षा दे सकती हैं? असल में दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के डॉक्टरों ने जो जानकारी साझा की है, उसने लोगों के मन में इस तरह के सवाल पैदा कर दिए हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

booster dose effective against omicron, all you need to know
वैक्सीनेटेड लोगों में संक्रमण - फोटो : Pixabay

वैक्सीनेटेड लोगों में संक्रमण के मामले 
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टर बताते हैं, ज्यादातर रोगी सामान्य उपचार विधि जैसे मल्टी-विटामिन्स और पैरासिटामोल से ही ठीक हो जा रहे हैं। रोगियों में लक्षण भी डेल्टा वैरिएंट की तुलना में हल्के देखे जा रहे हैं, हालांकि एक बड़ी बात यह सामने आई है कि ज्यादातर संक्रमितों का पूरी तरह से वैक्सीनेशन हो चुका है, यानी कि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में भी ओमिक्रॉन संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

booster dose effective against omicron, all you need to know
बूस्टर डोज वाले भी हो रहे हैं संक्रमित - फोटो : Pixabay

बूस्टर डोज वाले भी हो रहे हैं संक्रमित
एक रिपोर्ट में दिल्ली स्थित लोक नायक अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार बताते हैं, अस्पताल में आ रहे ज्यादातर संक्रमित, हाल ही में विदेश से लौटे हैं, इनमें से ज्यादातर लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है। वहीं तीन से चार ऐसे लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिन्होंने इंग्लैंड में बूस्टर डोज भी ली है। इस आधार पर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या बूस्टर डोज भी ओमिक्रॉन से सुरक्षा देने की गारंटी नहीं है? देश में बूस्टर डोज को लेकर जोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
booster dose effective against omicron, all you need to know
एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की बूस्टर खुराक - फोटो : PTI

एस्ट्राजेनेका की बूस्टर वैक्सीन प्रभावी
वहीं दूसरी तरफ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में पाया गया है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की बूस्टर खुराक कोरोनोवायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ सुरक्षा दे सकती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस शॉट को देकर एंटीबॉडीज के स्तर को बढ़ाने में सफलता मिल सकती है, जो लोगों को कोरोना के इस खतरे को खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
booster dose effective against omicron, all you need to know
एंडीबॉडीज का बढ़ सकता है स्तर - फोटो : Pixabay

बढ़ सकती है एंटीबॉडीज का स्तर
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया गया कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की तीसरी खुराक प्राप्त करने के एक महीने बाद लोगों में उस स्तर की एंटीबॉडीज देखने को मिली है जो ओमिक्रॉन वैरिएंट को बेअसर करने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा मॉडर्ना या फाइजर वैक्सीन को लेकर किए गए अध्ययन में भी पाया गया है कि इनकी तीसरी खुराक ओमिक्रॉन संस्करण के खिलाफ अच्छी सुरक्षा प्रदान कर सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed