जब हमारा पेट ठीक नहीं होता है तब हमें विशेषकर ध्यान रखना चाहिए कि हम किन चीजों का सेवन कर रहे हैं क्योंकि यदि सही चीजों का सेवन नहीं किया तो आपके लिए समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। हम सोचते हैं कि बाहर का न खाएं और घर पर ही फल और सब्जियां खाएं लेकिन सच यह है कि फलों, सब्जियों में भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जब पेट में भारीपन हो तो किस चीज को नहीं खाएं। हम सोचते हैं कि फल और सब्जी से भला क्या ही नुकसान होंगे और उनके दुष्प्रभाव बाद में देखने को मिलते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए पेट में यदि भारीपन है तो किन चीजों को नहीं खाना है।
पेट में भारीपन लगने पर भूलकर भी न खाएं ये चीजें, पड़ सकता है पछताना
सेब
यदि पेट में पहले से ही भारीपन लग रहा है या अक्सर आपको पेट में भारीपन महसूस होता है तो भूलकर भी सेब न खाएं। सेब में फ्रुक्टोस पाई जाती है जिसे कि पचाना आसान नहीं होता है तो यदि आपको अक्सर गैस की समस्या रहती है तो सेब का सेवन कम मात्रा में करें। विशेषकर जब पेट में भारीपन लग रहा है तब तो भूलकर भी इसका सेवन न करें क्योंकि उस वक्त यह आपके लिए जहर की तरह काम कर सकता है।
पत्तागोभी
पेट सही नहीं है तो भूलकर भी पत्तागोभी न खाएं क्योंकि पत्तागोभी को ऐसी स्थिति में पचा पाना आसान नहीं होगा। पत्तगोभी में रैफिनोज नामक एक अलग प्रकार की प्राकृतिक शक्कर पाई जाती है जिसे कि पचाने में समस्या आती है। इसके सेवन से आंत में मौजूद जीवाणु तीन तरह की गैस का उत्पादन करता है जिसमें मीथेन, कार्बनडाइऑक्साइड और हाइड्रोजन शामिल है। जिस वजह से पेट में भारीपन महसूस होने लगता है।
कॉर्न
कॉर्न खाने से कई बार पेट का भारीपन बढ़ जाता है। कॉर्न में वो कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जो कि पेट के संतुलन को बिगाड़ते हैं। कई बार ये ठीक से पच नहीं पाते हैं और आंतों में सूजन आ जाती है। जिस वजह से पेट एकदम निकला हुआ दिखने लगता है। इसलिए जब पेट का स्वास्थ्य ठीक हो, तभी कॉर्न का सेवन करें। यदि पहले से पेट में भारीपन है तब तो भूलकर भी इन्हें न खाएं।
यदि पेट ठीक नहीं है, तो फिर प्याज कच्चा हो या किसी सब्जी में हो, उसको नजरअंदाज करना ही आपके लिए ठीक होगा। रात में तो यदि प्याज का सेवन किया है तो तय बात है कि वो पेट में समस्या पैदा करेगा ही क्योंकि प्याज में फ्रुक्टंस नामक कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। प्याज को पचा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसलिए प्याज का सेवन बहुत सोच- समझकर करें नहीं तो पेट निकला हुआ ही दिखेगा।