फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2021: पिता को दे सकते हैं ये खास उपहार, चेहरे पर आएगी चमक भरी मुस्कान

Sun, 20 Jun 2021 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 20 Jun 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
fathers day 2021 gifts idea These five gifts can be given to father on Fathers Day
फादर्स डे 2021 - फोटो : istock

पिता, हमारी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जिनका होना ही हमारे जीवन के लिए काफी होता है। पिता के मार्गदर्शन से बच्चे हमेशा सही राह पर चलते हैं, पिता की बताई बातों से जीवन जीना सरल हो जाता है, पिता अपने बच्चों की हर इच्छाओं को पूरा करते हैं, उनके सपनों को पूरा करने के लिए खुद के सपनों का गला घोट लेते हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर वो अपने बच्चों के सपने पूरे करते हैं। पिता के इसी त्याग, समर्पण, बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 20 जून को यानी आज मनाया जाएगा। फादर्स डे को सेलिब्रेट करने के सबके अपने अलग-अलग तरीके हो सकते हैं, लेकिन आप इस दिन अपने पिता को उपहार दे सकते हैं। ये गिफ्ट उनकी पसंद का भी हो सकता है या फिर उनकी जरूरत को पूरा करने वाला भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस इस फादर्स डे आप अपने पिता को कौन-कौन से उपहार दे सकते हैं।

fathers day 2021 gifts idea These five gifts can be given to father on Fathers Day
फादर्स डे 2021 - फोटो : istock

एक जोड़ी अच्छे कपड़े

  • आप सोच रहे होंगे कि भला कपड़े क्या देने? वो तो पिता के पास होते ही हैं। लेकिन यहां ये जानना जरूरी है कि इसके पीछे दो वजह खास हैं। पहली ये कि कई पिताओं की आदत होती है कि वो घर में सबके लिए तो नए कपड़े बनाते हैं, लेकिन खुद के लिए नए कपड़े ये कहकर नहीं लेते कि अभी मेरे पास पहले वाले हैं। वहीं, दूसरा कारण ये है कि बच्चे द्वारा दिए गए कपड़े पिता के लिए बेहद खास होते हैं। इसलिए इस फादर्स डे आप अपने पिता को उनकी पसंद की कोई ड्रेस गिफ्ट दे सकते हैं।
fathers day 2021 gifts idea These five gifts can be given to father on Fathers Day
फादर्स डे 2021 watch (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

घड़ी

  • अक्सर देखा जाता है कि पिता को घड़ी पहनने का काफी शौक होता है। भले ही आजकल कई तरह की स्मार्ट घड़ियां चल गई हैं, लेकिन पापा लोग तो काफी पहले से घड़ियां पहनते आ रहे हैं। ऐसे में उनका घड़ी से लगाव समझा जा सकता है। इसलिए इस फादर्स डे आप अपने पापा को एक नई कलाई घड़ी उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
fathers day 2021 gifts idea These five gifts can be given to father on Fathers Day
फादर्स डे 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वॉलेट

  • वॉलेट भी एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। अगर आपके पिता को वॉलेट रखने को शौक है, तो आप उन्हें एक अच्छा लेदर वॉलेट गिफ्ट कर सकते हैं और यकीन मानिए ये पाकर वो काफी खुश हो सकते हैं। आप एक काम ये भी कर सकते हैं कि इस वॉलेट में अपने माता-पिता की एक तस्वीर लगा दीजिए। ये देखकर आपके पिता को आप पर प्यार ही नहीं आएगा, बल्कि उन्हें आप पर गर्व भी होगा।
विज्ञापन
fathers day 2021 gifts idea These five gifts can be given to father on Fathers Day
फादर्स डे 2021 - फोटो : istock

कॉफी मग

  • हमारे जीवन में मग ने काफी कम समय में गिफ्ट के रूप में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में आप इस फादर्स डे अपने पिता को एक कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं। आप इस मग पर उनकी एक प्यार सी तस्वीर लगवा सकते हैं, जो उनकी पसंदीदा तस्वीर हो या फिर आप माता-पिता दोनों की तस्वीर भी लगवा सकते हैं। साथ ही कोई प्यारा सा संदेश भी लिखवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed