फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2021: कोरोना काल में घर पर ही कर सकते हैं पिता के लिए कुछ खास, ये तरीके कर सकते हैं मदद

Sun, 20 Jun 2021 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 20 Jun 2021 08:10 AM IST
विज्ञापन
fathers day 2021 celebration at home Can do something special for father at home during Corona period
फादर्स डे 2021 - फोटो : अमर उजाला

हमारे जीवन में पिता का रोल बेहद महत्वपूर्ण होता है। पिता अपने बच्चों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, उनका पालन-पोषण अच्छे तरीके से करते हैं, बच्चे उच्च शिक्षा ले सकें इसके लिए वो उन्हें अच्छी जगहों पर पढ़ाते हैं आदि। ऐसे में बच्चों का भी फर्ज बनता है कि वो अपने पिता को भी खास महसूस कराएं। ऐसे में आप अपने पिता के लिए फादर्स डे के दिन घर पर ही कुछ कर सकते हैं। कोरोना काल होने की वजह से घर के बाहर न जाकर आप चाहें तो घर पर ही पिता के लिए कुछ चीजें प्लान कर सकते हैं। हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, और इस साल ये दिन 20 जून को यानी आज मनाया जाएगा। तो चलिए हम आपको कुछ खास तरीके बताते हैं, जिनके जरिए आप अपने पिता के लिए घर पर ही इस फादर्स डे कुछ खास कर सकते हैं।

fathers day 2021 celebration at home Can do something special for father at home during Corona period
फादर्स डे 2021 - फोटो : social media

पसंदीदा डिश बना सकते हैं

  • फादर्स डे के दिन आप अपने पिता के लिए घर पर उनकी पसंद का खाना बना सकते हैं। जब आप अपने पिता के लिए खुद खाना बनाएंगे, तो यकीन मानिए उनको काफी खुशी होगी। साथ ही आपके पिता को आप पर गर्व भी महसूस होगा। जब आप अपने पिता के लिए घर पर अपने हाथों से खाना बनाएंगे, तो इससे उन्हें स्पेशल फील भी होगा।
fathers day 2021 celebration at home Can do something special for father at home during Corona period
फादर्स डे 2021 candle light dinner - फोटो : istock

कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था

  • कोरोना काल में घर से बाहर जाना ज्यादा सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आप इस फादर्स डे को घर पर ही सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पिता के लिए कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। जब आप अपने माता-पिता के लिए ये करेंगे, तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
fathers day 2021 celebration at home Can do something special for father at home during Corona period
फादर्स डे 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

यादों को समेट सकते हैं

  • हर व्यक्ति की अपनी पुरानी यादें होती हैं, जिनके साथ वो जुड़ा होता है। ऐसे ही आप अपने पिता की यादों को ताजा कर सकते हैं। इसके लिए आप उनकी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को इकट्ठा करके एक नया वीडियो तैयार कर सकते हैं। वहीं, जब आपके पिता इस वीडियो को देखेंगे, तो यकीन मानिए उन्हें इन यादों के जरिए खास महसूस होगा।
विज्ञापन
fathers day 2021 celebration at home Can do something special for father at home during Corona period
फादर्स डे 2021 - फोटो : istock

दे सकते हैं सरप्राइज

  • आप अपने पिता के लिए इस दिन घर पर ही सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप कोई कविता तैयार कर सकते हैं, किसी गाने पर उनके लिए डांस तैयार कर सकते हैं, उनके लिए कुछ लाइनें लिखकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। साथ ही आप उन्हें गिफ्ट भी दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed