फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जींस पैंट: क्यों होती है इसमें छोटी जेब? आखिर क्या है डेनिम का इतिहास, छुपे हैं कई राज

Fri, 19 Mar 2021 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Mar 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
do you know history of jeans pants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन दिनों हर तरफ चर्चा जींस पैंट की हो रही है और वो इसलिए क्योंकि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जींस को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने जींस का रिश्ता लड़िकयों के संस्कार से जोड़ दिया। इसके बाद चारों तरफ उनके इस बयान की जमकर आलोचना होने लगी। लेकिन जिस जींस की इतनी चर्चा हो रही है, आप उसके इतिहास को कितना जानते हैं? आखिर जींस पैंट की शुरुआत कैसे हुई? जैसी चीजों के बारे में हम आपको बताते हैं। तो चलिए जानते हैं।

do you know history of jeans pants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे हुई थी शुरुआत

  • डेनिम यानी जींस से बने ट्राउजर्स भारत में डूंगा के नाविक पहना करते थे, जिन्हें डूंगरीज के नाम से भी जाना जाता था। जबकि फ्रांस में गेनोइज नेवी के वर्कर इस जींस को पहनते थे, क्योंकि ये उनकी यूनिफॉर्म थी। पहली जींस भी नीले रंग में ही बनाई गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि ये मजदूरों और मेहनत का काम करने वाले लोगों द्वारा पहनी जाती थी, और उनके कपड़े जल्दी गंदे हो जाते थे। इसलिए उनके लिए नीले रंग की जींस बनाई गई, ताकि उनके कपड़े जल्दी गंदे न हों। वहीं, इसे नीला रंग देने के लिए इंडिगो डाई का इस्तेमाल किया जाता था।
do you know history of jeans pants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे आई फैशन में जींस

  • 16वीं शाताब्दी में जींस के चलन ने जोर पकड़ा। वहीं, 1850 तक जींस काफी ज्यादा मशहूर हो चुकी थी। इसके बाद 1950 में जेम्स डीन ने एक हॉलीवुड फिल्म 'रेबल विदाउट अ कॉज' बनाई, जिसमें पहली बार जींस को बतौर फैशन इस्तेमाल किया गया था। जबकि इससे पहले तक इसे अलग-अलग तरह के मजदूर, कोयले की खान में काम करने वाले मजदूर पहना करते थे। वहीं, जब ये फिल्म लोगों ने देखी तो अमेरिका के युवकों ने इसे काफी पसंद किया और वहां जींस का ट्रेंड चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
do you know history of jeans pants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

जींस पर बैन भी रहा

  • हालांकि, अमेरिका में स्कूल, रेस्तरां और थियटर्स में जींस पहनकर जाने पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन लोगों के बीच जींस ने ऐसी जगह बनाई कि 1970 में इसे फैशन के तौर पर स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
do you know history of jeans pants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे पड़ा जींस नाम

  • दरअसल, 19वीं सदी में फ्रांस के शहर NIMES में इसका अविष्कार हुआ था। वहीं, जिस कपड़े से जींस बनी उसे फ्रेंच में Serge कहते हैं और ऐसे में इसका नाम पड़ गया Serge de Nimes। लेकिन लोगों ने इसका नाम छोटा करके Denims रख दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed