फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: घर से नहीं हटाई गई ये 7 चीजें तो होगी धन की हानि, इन वास्तु टिप्स का रखें ख्याल

Sat, 26 Oct 2019 07:56 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 26 Oct 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 Vastu tips for diwali Celebrating diwali according to vastu
दिवाली - फोटो : diwali 2019

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला दिवाली में विशेष रूप से माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इस वर्ष 27 अक्टूबर, रविवार को दीपावली का पावन पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक माह के आरंभ से ही इस त्योहार की तैयारी होने लगती है। सुख,समृद्धि की कामना हेतु प्रत्येक व्यक्ति हर साल दीपावली पर अपने घर की साफ सफाई जरूर करता है, ताकि धन की देवी लक्ष्मी उनके घर में वास करें और उनकी आर्थिक परेशानियों को दूर करें। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास उन घरों में नहीं होता है, जहां पर गंदगी और और अशुभ चीजें होती है। मां लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत पसंद होती है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपावली पर घर में टूटी-फूटी चीजें भी नहीं होनी चाहिए। आइए जानते हैं, दिवाली की साफ सफाई करते समय हमे किस सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए। 

Diwali 2019 Vastu tips for diwali Celebrating diwali according to vastu
शीशे
टूटे हुए शीशे की चीजें
यदि आपके घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा रखा है या फिर आपकी खिड़की में टूटे हुए शीशे लगे हैं, तो उसे तुरंत घर से बाहर करें और उसकी जगह नया शीशा लगवाएं। घर पर टूटा शीशा रखना अशुभ होता है।

 
Diwali 2019 Vastu tips for diwali Celebrating diwali according to vastu
Sai Teja Electronic device inventions - फोटो : ANI
खराब इलेक्ट्रिक समान
यदि आपके घर में कोई इलेक्ट्रिक समान खराब पड़े हैं, तो उसे बनवाकर दोबारा इस्तेमाल में ले या फिर दिवाली से पहले घर से बाहर करना न भूलें। खराब पड़े ये बिजली के समान आपके सेहत और सौभाग्य दोनों के के लिए अशुभ साबित होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 Vastu tips for diwali Celebrating diwali according to vastu
मिट्टी को मूर्ति का आकार देता यह बच्चा - फोटो : अमर उजाला
खंडित मूर्तियां
कभी भूलकर भी किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को जरूर किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें।
 
विज्ञापन
Diwali 2019 Vastu tips for diwali Celebrating diwali according to vastu
Thailand Diwali - फोटो : social media
छत के हिस्से को रखें साफ-सुथरा
इस दिवाली से पहले घर की छत साफ करें और पहले से पड़े हुए कूड़ा-कबाड़ या प्रयोग में न लाया जाने वाले सामान को घर से बाहर कर दें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed