फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: कहीं आप भी तो नहीं इन 5 गलतफहमियों के शिकार, जानिए इनकी सच्चाई

Mon, 15 Jun 2020 02:32 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 15 Jun 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
coronavirus myths and facts about covid 19 updates
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से पूरी दुनिया प्रभावित है। ऐसे हर कोई इस घातक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं। हालांकि, इस वायरस से जुड़ी कुछ गलतफहमियां भी हमारे बीच बहुत तेजी से फैल रही हैं। कुछ लोग तो इन गलतफहमियों को सही मान ले रहे हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कोरोना वायरस से जुड़े कुछ मिथ और उनकी सच्चाई के बारे में बताएंगे।

coronavirus myths and facts about covid 19 updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन-सी के सेवन से नहीं होगा कोरोना का संक्रमण

मिथ - विटामिन-सी के सेवन से करने से कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं रहता है।

फैक्ट - शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। विटमिन सी हमारे शरीर में इम्यून को मजबूत बनाता है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि विटमिन सी कोविड-19 के इंफेक्शन से बचा सकता है।

coronavirus myths and facts about covid 19 updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूरी है

मिथ - मास्क लगाने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।

फैक्ट - कोई भी सर्जिकल मास्क को ऐसा डिजाइन ही नहीं किया गया है कि जो वायरल पार्टिकल्स को ब्लॉक कर दे। लेकिन संक्रमित व्यक्ति मास्क लगाकर वायरस को फैलने से रोक सकता है। क्योंकि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के छींकने और सांस लेने के दौरान निकलने वाली महीन बूंदों में वायरस होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus myths and facts about covid 19 updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साबुन से ज्यादा प्रभावी सैनिटाइजर

मिथ - ज्यादातर लोगों के दिमाग में यह बात घर कर गई है कि साबुन से हाथ धोने के बजाए हैंड सैनिटाइजर अधिक प्रभावी है।

फैक्ट - जब हम साबुन से हाथ धोते हैं तो वायरस न सिर्फ मरते हैं बल्कि धुल भी जाते हैं। यदि आपके हाथों पर डस्ट लगा हो ते हैंड सैनिटाइजर के बदले साबुन का उपयोग करना बढ़िया रहता है।

विज्ञापन
coronavirus myths and facts about covid 19 updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हर्बल टी पीने से दूर हो जाएगा कोरोना वायरस का खतरा

मिथ - हर्बल टी पीने से कोरोना से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

फैक्ट - चाय में मिथाइल जेंथीन्स नामक तत्व पाया जाता है, जो खतरनाक वायरस के प्रभाव को कम कर देता है। हालांकि कोरोना वायरस के संबंध में अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed