फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Buddha Purnima 2020: भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचारों से दें बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Thu, 07 May 2020 07:31 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 07 May 2020 07:31 AM IST
विज्ञापन
Happy Buddha Purnima 2020: Buddha Jayanti 2020 Wishes, Images, Messages, Quotes, Wallpapers, WhatsApp & Facebook Status In Hindi
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 7 मई को यानी आज है। इसी तिथि पर भगवान बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी में हुआ था। भगवान गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बहुत ही कम उम्र में ही गौतम बुद्ध घर छोड़कर संन्यासी का जीवन जीने लगे थे। 27 वर्ष की आयु में ही गौतम बुद्ध संन्यासी बन गए थे। भगवान बुद्ध ने ही बौद्ध धर्म की स्थापना की थी और अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं।

Happy Buddha Purnima 2020: Buddha Jayanti 2020 Wishes, Images, Messages, Quotes, Wallpapers, WhatsApp & Facebook Status In Hindi
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

अज्ञानी व्यक्ति से कभी भी उलझना और बहस नहीं करना चाहिए। अज्ञानी व्यक्ति बैल के समान होता है। वह ज्ञान में नहीं, सिर्फ आकार में बड़ा दिखता है।

Happy Buddha Purnima 2020: Buddha Jayanti 2020 Wishes, Images, Messages, Quotes, Wallpapers, WhatsApp & Facebook Status In Hindi
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

किसी के प्रति नफरत और ईर्ष्या रखने से जीवन में कोई भी खुशी नहीं प्राप्त की जा सकती। ईर्ष्या व्यक्ति के मन की शांति को खत्म कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Buddha Purnima 2020: Buddha Jayanti 2020 Wishes, Images, Messages, Quotes, Wallpapers, WhatsApp & Facebook Status In Hindi
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

न ही सुख स्थायी और न ही दुख। बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए और हमेशा रोशनी की तलाश करनी चाहिए।

विज्ञापन
Happy Buddha Purnima 2020: Buddha Jayanti 2020 Wishes, Images, Messages, Quotes, Wallpapers, WhatsApp & Facebook Status In Hindi
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। हमेशा क्रोध में रहना, गर्म कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के सामान होता है। इसमें हमारा हाथ भी जलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed