भारतीय कीचन में पाई जाने वाली दालचीनी एक अद्भूत मसाला है, जिसके कई सारे ओषधीय गुण है। वैसे तो दालचीनी की तासीर गर्म होती है इसलिए हर कभी इसका सेवन नहीं किया जा सकता। लेकिन सर्दियों के मौसम में यह नुकसान नहीं करती और शहद के साथ यदि इसे लिया जाए तब तो इसका परिणाम बहुत ही शानदार होता है। यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाती ही है, साथ ही टाइप-2 डायबिटिज के मरीजों को भी लाभ पहुंचाती है। शहद और दालचीनी हर घर में उपलब्ध होते हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं कि किन शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए कितनी मात्रा में किस तरह से करना चाहिए दाल चीनी और शहद का सेवन।
सर्दियों में करें दालचीनी का शहद के साथ सेवन, बिना नुकसान के ये 5 समस्याएं होंगी दूर
मोटापा होगा कम
गुनगुने पानी के साथ शहद और दालचीनी के मिश्रण का सेवन करें। इसे दिन में तीन बार लेने से वजन कम होता है। सबसे पहले इसे सुबह खाली पेट लें, दूसरी बाद नाश्ते के बाद और तीसरी बार रात को सोने से पहले पीएं। ऐसा करने से आपके शरीर से धीरे- धीरे चर्बी गायब हो जाएगी। इस दौरान बाहर की कोई चीज न खाएं।
त्वचा रोग का उपाय
जिन लोगों को शरीर के किसी एक स्थान पर बहुत ज्यादा खुजली चल रही हो, दाद-खाज की परेशानी हो गई हो, वे इसका सेवन जरूर करें। शहद और दालचीनी त्वचा को संक्रमित करने वाले कीटाणुओं को खत्म करने में मददगार साबित होती हैं। इसे पीने के अलावा आप इसके गाढ़े पेस्ट को दाद-खाज पर लगा भी सकते हैं। इससे भी आराम पड़ता है।
अर्थराइटिस का दर्द होगा गायब
कितना ही पुराना अर्थराइटिस का दर्द क्यों न हो, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और उतनी ही मात्रा में शहद मिलाकर लेने से दर्द में आराम मिलता है। इस मिश्रण को हल्के गर्म पानी के साथ लें। साथ ही इस पेस्ट को दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। बेहतर परिणामों के लिए इसका नियमित सेवन करें।
ब्लैडर इंफेक्शन से निजात
शहद और दालचीनी दोनों मिलकर ब्लैडर में संक्रमण फैला रहे कीटाणुओं को मारने का काम करते हैं। इसके लिए रोज़ाना आप 2 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद को मिलाकर गर्म पानी के साथ पीएं या फिर इसे पानी में मिलाकर रख दें और अल्प मात्रा में पूरे दिन इसका सेवन करें लेकिन इस बीच खट्टे फलों का जूस, शराब और कॉफी अवॉइड करें।