मॉनसून के आ जाने से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस बदलते मौसम में अब हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए और ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। वैसे बरसात के मौसम में हर साल वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, फ्लू जैसे मौसमी बीमारियों का खतरा तो रहता ही है लेकिन ये सारे लक्षण कोरोना वायरस के भी हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें पूरी तरह से सावधान रहना होगा। क्योंकि अभी तक इस घातक वायरस से बचने के लिए कोई दवा नहीं बनाई गई है, इसलिए ये सावधानियां ही आपको कोरोना वायरस से बचा सकती हैं।
Coronavirus Protection Tips: कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए जरूर बरतें ये 7 सावधानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं काढ़ा
कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि दिनभर में दो से तीन बार काढ़े का सेवन करें। आप घर में आसानी से काढ़ा बना सकते हैं। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि काढ़े का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
हाथ धोने की आदत डालें
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथ धोना ही सबसे कारगर तरीका है। कई लोगों ने हाथ धोने के की आदत को फालतू मान लिया हो, लेकिन यही सबसे बढ़िया तरीका है। अगर आप पूरे दिन घर में रहते हैं, तो दिनभर हाथ धोने की कोई जरुरत नहीं है। लेकिन फिर भी खाना खाने से पहले, छींकने और खांसने के बाद जरूर हाथ धोएं।
गुनगुना पानी पिएं
गुनगुना पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहेगा तो आपको कोई भी वायरस आसानी से अपनी चपेट में नहीं ले पाएगा। इसलिए इस समय प्रयास करें कि गुनगुने पानी का सेवन किया जाए।
मास्क पहनें
कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। इस समय मास्क पहनना न भूलें।