फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KVIC Recruitment 2026: Applications Open for 50 Consultant and Young Professional Posts

पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए मौका: खादी और ग्राम उद्योग में निकलीं कई पोस्ट के लिए नौकरियां, 40 हजार तक मिलेगा वेतन

Fri, 18 Sep 2026 03:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 18 Sep 2026 03:16 PM IST
सार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने यंग प्रोफेशनल, कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
KVIC Recruitment 2026: Applications Open for 50 Consultant and Young Professional Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने युवा पेशेवरों, सलाहकारों और वरिष्ठ सलाहकारों के 50 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर लेखा, प्रशासन, खादी, कानून, मार्केटिंग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक KVIC के भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पदों का विवरण

पद पदों की संख्या
यंग प्रोफेशनल 20
कंसल्टेंट 15
सीनियर कंसल्टेंट 15
कुल 50

यंग प्रोफेशनल के पदों का विभागवार रिक्तियां

विभाग पदों की संख्या
अकाउंट्स और ऑडिट 5
HR और एडमिनिस्ट्रेशन 4
खादी 3
लीगल 3
मार्केटिंग 1
डिजाइन और ड्राफ्टिंग 1
साइंस और टेक्नोलॉजी 1
पब्लिसिटी 2
कुल 20

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

  • ऑडिट और अकाउंट्स: सीए, आईसीडब्ल्यूएआई, एमबीए फाइनेंस, एम.कॉम., एम.एससी. अकाउंटिंग/फाइनेंस या संबंधित योग्यता और अनुभव।
  • विज्ञापन
  • आर्किटेक्चर, स्ट्रक्चर और डिजाइन: सिविल इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रोक्योरमेंट: सरकारी खरीद, टेंडर, जीएफआर, जीईएम और सीवीसी गाइडलाइंस की जानकारी के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
  • खादी- क्वालिटी, डिजाइन और टेक्नोलॉजी: टेक्सटाइल या इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन और डिजाइन, क्वालिटी कंट्रोल या लीन मैन्युफैक्चरिंग का अनुभव।
  • खादी- फाइनेंस और संस्थागत सेवाएं: सीए, एमबीए फाइनेंस, M.Com. या M.Sc. अकाउंटिंग/फाइनेंस। टेक्सटाइल सेक्टर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
  • खादी रॉ मटेरियल: टेक्सटाइल इंडस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन या इसके बराबर योग्यता और स्पिनिंग मिल्स में काम करने का अनुभव।
  • लीगल: Law में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और संबंधित काम का अनुभव।
  • मार्केटिंग: मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग या ब्रांड मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन। रिटेल, एफएमसीजी या टेक्सटाइल सेक्टर का अनुभव जरूरी।
  • स्फूर्ति: कंप्यूटर विज्ञान, आईटी या ईसीई में पोस्ट ग्रेजुएशन और MIS, सॉफ्टवेयर, डैशबोर्ड, PFMS या फाइनेंशियल एप्लिकेशन का अनुभव।
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी: पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, खासकर मैकेनिकल, केमिस्ट्री या टेक्सटाइल में। R&D का अनुभव और रिसर्च पब्लिकेशन को प्राथमिकता।
  • एडमिनिस्ट्रेशन: पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, इस्टैब्लिशमेंट मैटर्स और सर्विस रूल्स का अनुभव। गवर्नमेंट या पीएसयू में काम करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।

कितनी होनी आयु?

KVIC भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग रखी गई है। युवा पेशेवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। सलाहकार पद के लिए न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष है। वहीं, वरिष्ठ सलाहकार पद के लिए उम्मीदवार की आयु 39 वर्ष से कम होनी चाहिए। सलाहकार और वरिष्ठ सलाहकार पदों के लिए आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर होगी।

इतना मिलेगा वेतन

युवा पेशेवरों को हर महीने 25,000 से 30,000 रुपये पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके साथ 2,500 से 3,000 रुपये का ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलेगा। सलाहकार पद का पारिश्रमिक विभाग के नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। वरिष्ठ सलाहकारों को 30,000 से 40,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक के अलावा 2,500 से 3,000 रुपये का ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलेगा।

शुरुआत में एक साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। जरूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इस अनुबंध को अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। हर बार अनुबंध बढ़ाने के लिए नया एग्रीमेंट करना होगा।

जरूरी स्किल्स

  • MS Word, MS Excel और MS PowerPoint की अच्छी जानकारी।
  • अच्छी कम्युनिकेशन और राइटिंग स्किल्स।
  • एनालिटिकल और लिखने की क्षमता।
  • रिपोर्ट, नोट्स, प्रेजेंटेशन और ऑफिशियल लेटर तैयार करने की क्षमता।
  • अकेले और टीम के साथ काम करने की क्षमता।
  • गोपनीय और संवेदनशील मामलों को संभालने की क्षमता।

 

क्या है नौकरी की लोकेशन?

चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग KVIC के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई में होगी। युवा प्रोफेशनल्स को संगठन की जरूरत के अनुसार अलग-अलग डायरेक्टोरेट में नियुक्त किया जाएगा।
पता: खादी और ग्रामोद्योग आयोग, केंद्रीय कार्यालय, ग्रामोदय, 3 इरला रोड, विले पार्ले पश्चिम, मुंबई-400056।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed