सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पट्टन के हैदरबेग में भर्ती रैली में बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंच रहे हैं। इसमें बांदीपोरा जिले के उम्मीदवार शामिल हुए। रक्षा प्रवक्ता ने भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कहा है कि वह रैली स्थल पर अपने साथ 10वीं कक्षा की मार्कशीट की मूल प्रति अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि रैली के शेष दिनों में आसान और त्वरित सत्यापन हो सके। मालूम हो कि इस भर्ती रैली में जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख के उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
2 of 6
कुपवाड़ा में सेना में भर्ती के लिए टेस्ट देते युवा
- फोटो : संवाद
पट्टन में 17 सितंबर से शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती के लिए 82 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। सेना ने इन युवाओं में देश सेवा के जज्बे को देखते हुए इन युवाओं की तैयारी करवाई है। कुपवाड़ा के पंजगाम में सेना ने इन युवाओं को तैयारी में मदद करने के लिए समय-समय पर शारीरिक प्रशिक्षण के अलावा लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई थी।
3 of 6
कुपवाड़ा में सेना में भर्ती के लिए टेस्ट देते युवा
- फोटो : संवाद
इन तैयारियों को परखने के लिए मॉक टेस्ट करवाए गए। कोरोना के दो साल के बाद सरकार ने जब अग्निवीर योजना की घोषणा की तो कश्मीर के युवाओं ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी। इनमें कुपवाडा़ जिले के दूर-दराज के इलाकों के युवा भी शामिल थे।
4 of 6
कुपवाड़ा में सेना में भर्ती के लिए टेस्ट देते युवा
- फोटो : संवाद
पट्टन में भर्ती रैली की तैयारी के लिए ग्राम पंजगाम एवं लुनाहरे में आयोजित एक माह लंबे शिविर के लिए 72 उम्मीदवारों ने अपनी रुचि दिखाई थी। 1600 मीटर दौड़, चिन अप, मेडिकल चेक अप और प्रलेखन से गुजरना पड़ा था। 42 अभ्यर्थी रनिंग टेस्ट में उत्तीर्ण हुए। कुल 23 उम्मीदवारों ने मेडिकल जांच और प्रलेखन सहित सभी परीक्षणों को पास किया।
5 of 6
कुपवाड़ा में सेना में भर्ती के लिए टेस्ट देते युवा
- फोटो : संवाद
इस शिविर से इन उम्मीदवारों के शारीरिक स्तर में काफी सुधार हुआ है। इनमें से अधिकांश रोजाना 5-10 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके आते हैं।