फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन संबंध हो या सिरिंज का इस्तेमाल...इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है एड्स

Sun, 01 Dec 2019 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
World Aids Day 2019 Unprotected Physical relationship can cause AIDS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नशे की लत को पूरा करने के लिए युवाओं में सामूहिक सिरिंज का प्रयोग उन्हें एचआईवी/एड्स से पीड़ित कर रहा है। जम्मू कश्मीर में हेरोइन का नशा तेजी से बढ़ा है। इस नशे को पूरा करने के लिए एक ही सिरिंज को कई नशेड़ी इस्तेमाल कर रहे हैं।

World Aids Day 2019 Unprotected Physical relationship can cause AIDS
एचआईवी एड्स - फोटो : सोशल मीडिया

यही नहीं, नशे के बाद असुरक्षित यौन संबंधों से भी युवा संक्रमित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसमें युवतियां भी शामिल हैं। सायकाइटरी अस्पताल के ओपियड सब्सिट्यूट थेरेपी (ओएसटी) सेंटर में रोजाना करीब 150 में से सिरिंज ड्रग के 5 से 10 मामले होते हैं।

 

World Aids Day 2019 Unprotected Physical relationship can cause AIDS
HIV AIDS

सामूहिक सिरिंज से हेरोइन का नशा लेने में शहर के साथ ग्रामीण इलाकों के युवा प्रभावित हैं। पहले यह आंकड़ा शहरों में अधिक था। नशे के लिए एक ही सिरिंज का सामूहिक प्रयोग करने से त्वचा संबंधी संक्रमित बीमारियों का भी खतरा रहता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Aids Day 2019 Unprotected Physical relationship can cause AIDS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पीड़ित को बुखार के साथ अन्य शिकायतें रहती हैं। सायकाइटरी अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जगदीश थापा के अनुसार नशे के लिए सामूहिक सिरिंज के प्रयोग से एचआईवी का खतरा बढ़ा है। वे नशे के साथ संक्रमित बीमारियां ले रहे हैं।  
 

विज्ञापन
World Aids Day 2019 Unprotected Physical relationship can cause AIDS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
देर से उठना, परिवार से दूरी बनाए रखना, व्यवहार में बदलाव और सामान्य से कम खाना खाना जैसे इसके प्रारंभिक लक्षण हैं। बचाव के लिए बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें, उन्हें ज्यादा अकेला न छोड़ें, नशे से जुड़ी चीजों की मांग को गंभीरता से लें। साथ ही बच्चों से इन मसलों पर संवाद जरूर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed