फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंतनाग में सियासी पारा चढ़ा, महबूबा के गढ़ 'बिजबिहाड़ा' में गरजे शाहनवाज

Thu, 17 Dec 2020 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz will address ralley in Mehbooba stronghold Bijbihada anantnag kashmir
शाहनवाज हुसैन, महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

घाटी में भयंकर ठंड के बीच अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके का पारा हाई हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन गुरुवार को इसी इलाके में रैली करने जा रहे हैं। बता दें कि बिजबिहाड़ा में ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पैतृक घर है। 


 

Shahnawaz will address ralley in Mehbooba stronghold Bijbihada anantnag kashmir
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कहा कि महबूबा मुफ्ती के घर के बाहर तिरंगा लहराया जाएगा। महबूबा मुफ्ती यह कहती थीं कि घाटी में तिरंगा उठाने वाले हाथ नहीं मिलेंगे लेकिन आज हमने डल झील में तिरंगा रैली निकाल कर पूरे देश को दिखा दिया।
Shahnawaz will address ralley in Mehbooba stronghold Bijbihada anantnag kashmir
डीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर से बहुत प्यार करते हैं। हमें उम्मीद है कि पूरे प्रदेश में तिरंगा लहराएगा। वहीं डीडीसी चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि घाटी में कमल खिलने की पूरी उम्मीद है। हमें कामयाबी हासिल होगी। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में वह गए वहां लोगों का अच्छा समर्थन मिला। अगर बांदीपोरा की बात करें तो आतंकवाद ग्रस्त बांदीपोरा में करीब तीन हज़ार से अधिक की भीड़ जलसे में मौजूद रही। शाहनवाज ने कहा कि यहां के लोगों की उम्मीद की एक ही किरण है और वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahnawaz will address ralley in Mehbooba stronghold Bijbihada anantnag kashmir
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जम्हूरियत, इंसानियत और कश्मीरियत” का नारा दिया था। इंसानियत और कश्मीरियत के लिए जम्हूरियत की ज़रूरत है और जम्हूरियत की मिसाल साफ दिख रही है।
विज्ञापन
Shahnawaz will address ralley in Mehbooba stronghold Bijbihada anantnag kashmir
गुपकार समझौते की बैठक में शामिल नेता - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

गुपकार अलायंस के भाजपा पर लगाए गए आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि इन चुनावों के दौरान कई बार उन्हें भी किसी जगह जाने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन महबूबा मुफ़्ती को रोका जाता है तो वह लोग ड्रामा शुरू कर देते हैं और आरोप लगाते हैं कि उन्हें रोका जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed