मामून मिलिट्री स्टेशन में शनिवार की सुबह से ही गहमागहमी रही। विशिष्ट सेवा और बहादुरी के लिए सेना पदक व अन्य सम्मान के दावेदारों में भारी जोश और उत्साह दिखा, वहीं सेना के अन्य जवान व अधिकारी भी अपने साथियों की उपलब्धियों पर फूले नहीं समा रहे थे।
सेना के अलंकरण समारोह में पहुंचे विनोद खन्ना, तस्वीरें
राइजिंग स्टार कोर के तत्वावधान में गुर्ज डिवीजन की ओर से आयोजित भव्य समारोह में पश्चिमी कमान के सैन्य प्रमुख जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल करमजीत सिंह ने जहां पदक विजेतों को पुरस्कृत किया, वहीं सांसद व बालीवुड स्टार विनोद खन्ना ने मौके पर पहुंच सैनिकों की हौसला अफजाई की।
सेना के अलंकरण समारोह में पहुंचे विनोद खन्ना, तस्वीरें
समारोह में सेना के 14 अधिकारियों और जवानों को उनकी बहादुरी, अप्रतिम बलिदान और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिए नवाजा गया।
सेना के अलंकरण समारोह में पहुंचे विनोद खन्ना, तस्वीरें
नौ बहादुर सैनिकों को वीरता के लिए सेना मेडल प्रदान किया गया। इनमें चार शहीदों को मरणोपरांत मेडल प्रदान किए गए। पदक पाने वालों में मेजर रविंद्र कोकने, कप्तान सुबीर राठौर, कप्तान तरुण वर्मा, हवलदार दीपक तोमर लांस नायक चेनबसप्पा पुजार शामिल हैं।
सेना के अलंकरण समारोह में पहुंचे विनोद खन्ना, तस्वीरें
इसके अलावा शहीद लांस नायक जगसीर सिंह की विधवा बलबीर कौर, नायक जग्गा सिंह की विधवा जसपाल कौर, नायक कुलविंदर सिंह की विधवा राजविंदर कौर गनर मनप्रीत सिंह की विधवा रंजीत कौर को सेना मेडल प्रदान किए गए। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले सूबेदार बीआर शिवाजी की विधवा अनीता वगाने को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।