प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। इससे ठिठुरन बढ़ने के साथ पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में है। लगातार बारिश से पटनीटाप में एक फुट तथा नत्थाटॉप में दो फुट तक हिमपात हुआ। चिनैनी व आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका जनजीवन पर भी भारी असर पड़ा है। कश्मीर संभाग के गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर समेत अन्य इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। वैष्णोदेवी में बर्फ गिरने से श्रद्धालुओं के चेहरे खिले रहे।
शानदार नजारे: बर्फबारी से खिल उठा वैष्णो देवी परिसर, पटनीटॉप-गुलमर्ग समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश-बर्फ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:33 PM IST
सार
जम्मू संभाग के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश जारी रही। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप और पटनीटॉप में बर्फबारी हुई। वैष्णोदेवी परिसर में भी बर्फबारी होने से श्रद्धालुओं के चेहरे खिले। गुलमर्ग समेत अन्य इलाके में सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन