उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला के उड़ी सेक्टर में कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। आतंकियों के खिलाफ लगातार तीसरे दिन जंगलों में पैरा स्पेशल फोर्स के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी रहा। इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर और क्वाडकॉप्टर(ड्रोन) की भी मदद ली गई। ऑपरेशन को लेकर कोई अफवाह न फैले, इसके मद्देनजर कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात को उड़ी सेक्टर में अंगूर पोस्ट के पास आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सेना के एक जवान के घायल होने की खबर मिली थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने में कामयाब हुआ है। जिसे तलाशने के लिए सेना द्वारा उड़ी सेक्टर में लगातार बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों से पाकिस्तान फिर से घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम देने में लगा है।
2 of 5
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
पाकिस्तान का उद्देश्य पहाड़ों पर बर्फबारी से रूट बंद होने से पहले ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को सीमा पार से इस तरफ धकेलना है। एक ऐसी ही कोशिश बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के करीब सामने आई है। इस बात की पुष्टि सेना की 15वीं कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने भी की है।
3 of 5
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने कहा कि एलओसी पर इस साल अभी तक कोई भी सीजफायर की घटना नहीं हुई है। इस तरह की घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें जरूर हुईं हैं।
4 of 5
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
उन्होंने बताया कि सेना को इस तरह की दो कोशिशों की जानकारी मिली है। पहली घटना में बांदीपोरा में आतंकियों को मार गिराया गया था। दूसरी कोशिश में उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
5 of 5
एलओसी पर तैनात जवान, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
अगर कोई युवा हथियार उठाएगा तो मारा जाएगा
तालिबान पर जीओसी ने कहा, आप चिंतित क्यों हैं...आप सुरक्षित हैं और आपको सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश पहले हैं किसी की संख्या मायने नहीं रखती। अगर कोई युवा बंदूक उठाता है तो वो मारा जाएगा या उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वह आत्मसमर्पण करना चाहेगा तो उसे मौका भी दिया जाएगा।