यूपीएससी की साल 2010 की परीक्षा के टॉपर की मां और बहन के सामने 19 साल पहले आज ही के दिन आतंकियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। इस परिवार पर दुखों का पहाड़ बस इसलिए टूटा था क्योंकि परिजनों ने आतंकियों को अपने घर में शरण देने से इनकार कर दिया था। हम बात कर रहे हैं शाह फैजल की। उनके पिता का नाम रसूल शाह था। इस घटना के समय शाह फैजल प्री-मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
उस निर्मम हत्या के 19 साल होने पर शाह फैजल ने कहा '19 साल पहले आज ही के दिन हमारे कुपवाड़ा स्थित घर में मेरी मां और बहन के सामने आतंकियों ने मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या कश्मीर में समझदार आवाजों, बुद्धिजीवियों, विद्वानों और शांतिप्रिय लोगों को चुप कराने के अभियान का एक हिस्सा थी। आज उन्हें दिल से याद कर रहा हूं।'
2 of 5
शाह फैजल
- फोटो : सोशल मीडिया
आतंकी बारूद, बंदूकों और बमों के खौफ में युवाओं को रखने की जो साजिश सीमा पार से रची गई थी, उसको शाह फैजल ने ठेंगा दिखाकर सफलता का परचम लहराया था।
3 of 5
शाह फैजल
- फोटो : सोशल मीडिया
आतंकी हमलों की वजह से जब घाटी में कर्फ्यू लग जाता था तो शाह फैजल मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करते थे। तमाम चुनौतियों को पार करते हुए उन्हें घाटी के साथ ही देश में मिसाल कायम की।
4 of 5
शाह फैजल
- फोटो : अमर उजाला
जानिए, कौन है शाह फैजल?
1983 में जन्मे शाह फैजल यूपीएससी 2010 की परीक्षा में टॉप करने वाले जम्मू-कश्मीर के युवा थे। इनसे पहले किसी भी कश्मीरी युवा ने यूपीएससी की परीक्षा टॉप नहीं की थी। पेशे से चिकित्सक शाह फैजल ने अपने पहले ही प्रयास में पहला स्थान हासिल कर सबको चकित कर दिया था।
5 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बचपन से पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के बावजूद उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने पर उन्हें बधाई दी थी।