फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: रिटायर लेक्चरर समेत बीते 24 घंटों में 51 मरीजों की मौत, 3308 नए मामले

Sun, 23 May 2021 11:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 23 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 51 patients died in the last 24 hours, including retired lecturer, 3308 new cases
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों में 3308 कोरोना संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमित होने वालों की तुलना में 4956 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मामलों में गिरावट के साथ 47437 रह गए हैं। वहीं राजोरी में रिटायर लेक्चरर समेत प्रदेश में 51 मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग में 34 व कश्मीर में 17 मरीजों की जान गई। नए मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग से 1121 व कश्मीर से 2187 नए मामले आए हैं। सबसे ज्यादा 15 मौतें जीएमसी जम्मू में हुई हैं। जीएमसी राजोरी में दो, जीएमसी कठुआ में एक, जिला अस्पताल राजोरी में एक, सैन्य अस्पताल जम्मू में दो, सीडी अस्पताल जम्मू में दो, अमनदीप अस्पताल अमृतसर में एक, ईएमसी अमृतसर में एक, पीजीआई चंडीगढ़ में एक, रियासी जिला अस्पताल में एक, जिला अस्पताल सांबा में एक, उधमपुर जिला अस्पताल में दो, सीएचसी मेंढर में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में दो, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू में एक व एक मरीज की मौत घर पर ही हुई हैं।
Jammu and Kashmir: 51 patients died in the last 24 hours, including retired lecturer, 3308 new cases
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 447, उधमपुर में 77, राजोरी में 96, डोडा में 75, कठुआ में 98, सांबा में 93, किश्तवाड़ में 29, पुंछ में 74, रामबन में 71, रियासी में 61 नए मामले आए हैं।
Jammu and Kashmir: 51 patients died in the last 24 hours, including retired lecturer, 3308 new cases
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 512, बारामूला में 239, बडगाम में 401, पुलवामा में 160, कुपवाड़ा में 265, अनंतनाग में 150, बांदीपोरा में 111, गांदरबल में 127, कुलगाम में 159 व शोपिया में 63 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 51 patients died in the last 24 hours, including retired lecturer, 3308 new cases
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 270621 पर पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 3564 है और एक्टिव मामले 47437 रह गए है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 51 patients died in the last 24 hours, including retired lecturer, 3308 new cases
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में 19403 एक्टिव मामले हैं और कश्मीर संभाग में 28034 एक्टिव अभी हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण पर अंकुश लगाना बनता जा रहा चुनौती
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed