फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: आयुष्मान योजना से 12 लाख लाभार्थी जुड़े, सबसे अधिक गोल्डन कार्ड देने वाला बना दूसरा राज्य

Tue, 29 Jan 2019 03:10 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 29 Jan 2019 03:10 PM IST
सार

  • कैशलेस के तहत दी जा रही हैं चिकित्सा सुविधाएं 

विज्ञापन
twelve lakh people registered for aayushman bharat yojna in jammu kashmir
आयुष्मान भारत योजना 2018
जम्मू-कश्मीर में महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत अब तक 12 लाख लाभार्थियों को पंजीकृत किया जा चुका है। इसमें प्रत्येक परिवार को वार्षिक पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देने के साथ लाभार्थियों को राज्य के पंजीकृत सरकारी/निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसमें दूसरे राज्यों के चिकित्सा केंद्रों में भी चिकित्सा सुविधाएं देने का प्रावधान है। योजना के तहत अधिक लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देने में जम्मू-कश्मीर देश का दूसरा राज्य बन गया है। 
loader
twelve lakh people registered for aayushman bharat yojna in jammu kashmir
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला
रियासत में 2011 की जनगणना के आधार पर 613648 परिवारों के करीब तीस लाख लाभार्थियों को पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में एक दिसंबर से इस योजना को शुरू किया गया था।  योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए जिला इंप्लीमेंटेशन यूनिट (डीआईयू) में संबंधित जिला उपायुक्त चेयरमैन और डिप्टी सीएमओ नोडल आफिसर के तौर पर काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
twelve lakh people registered for aayushman bharat yojna in jammu kashmir
आयुष्मान भारत योजना
योजना में 1350 मेडिकल पैकेज रखे गए हैं, जिसमें सर्जरी, मेडिकल और डेकेयर ट्रीमेंट में दवाओं और चिकित्सा जांच शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में बीमा कवर के लिए बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी से अनुबंध किया गया है। 
 
 
twelve lakh people registered for aayushman bharat yojna in jammu kashmir
Doctor writes prescription - फोटो : social media
जिला                  पंजीकृत लाभार्थी
जम्मू                      124536
कठुआ                   116365
राजोरी                     82010
उधमपुर                   75234
पुंछ                         73493
डोडा                       52421
रामबन                    37576
रियासी                    37051
सांबा                       32707
किश्तवाड़                25876     

 
विज्ञापन
twelve lakh people registered for aayushman bharat yojna in jammu kashmir
hospital - फोटो : Social Media
चिकित्सा केंद्रों में मिल रहा इलाज
रियासत में 150 के करीब सरकारी व निजी चिकित्सा केंद्रों को पंजीकृत करके लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसमें लाभार्थी को जिला, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर, मेडिकल कालेजों आदि के अलावा निजी अस्पतालों में पहुंचकर गोल्डन कार्ड दिखाना होगा। जिसमें पंजीकृत लाभार्थी को कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed