फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द्रास में माइनस 31.4 तक लुढ़का पारा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा खुला, घाटी के लिए जरूरी रसद भेजी

Tue, 29 Jan 2019 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dras freezes at minus 31.4 degree Celsius
snowfall - फोटो : फाइल फोटो

कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 31.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। ये इस सीजन की सबसे ठंडी रात है। दिन के तापमान नें भी काफी गिरावट रही और वह भी माइनस 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो माह से द्रास में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 


 

Dras freezes at minus 31.4 degree Celsius
जम्मू-श्रीनगर हाइवे - फोटो : अमर उजाला
रियासत में लेह न्यूनतम तापमान माइनस 15.9 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां दिन का तापमान भी माइनस 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच सोमवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जम्मू से कश्मीर के लिए जरूरी रसद से लदे ट्रकों और यात्री वाहनों को छोड़ा गया। 

 
Dras freezes at minus 31.4 degree Celsius
डल झील की जमी सतह पर क्रिकेट खेलते नजर आए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में भी तापमान में गिरावट
मौसम साफ रहने के बावजूद घाटी के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ा सुधार आया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ रहा। लेकिन यहां भी रात के पारे में सामान्य से 4 से 6 डिग्री गिरावट आई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dras freezes at minus 31.4 degree Celsius
जम्मू में बर्फबारी के बाद के हालात - फोटो : पीटीआई
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री गिरकर 18.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

स्थान        न्यूनतम तापमान 
गुलमर्ग       माइनस 12.6
पहलगाम     माइनस 13.6
कुपवाड़ा     माइनस 6.3
श्रीनगर       माइनस 3.5

 
विज्ञापन
Dras freezes at minus 31.4 degree Celsius
snowfall
कल भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
रियासत में मौसम फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो 30 और 31 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 1 से 2 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। खराब मौसम की जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोबारा मार पड़ सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed